जगत गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन स्कूल में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम स्मृति दिवस पर प्रेरणादायी कार्यक्रम
कुरुक्षेत्र। सोमवार को जगत गुरु ब्रह्मानंद विद्या निकेतन स्कूल चनारथल रोड कुरुक्षेत्र में भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं “मिसाइल मैन” डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर विद्यालय में श्रद्धांजलि सभा एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय मुखिया जसमेर सिंह ने डॉ. कलाम के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके पश्चात दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता ने कहा कि डॉ. कलाम का जीवन संघर्ष, सादगी, अनुशासन, परिश्रम और राष्ट्रसेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है। उन्होंने विद्यार्थियों से बड़े सपने देखने, कठिन परिश्रम करने तथा अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने डॉ. कलाम के प्रेरक जीवन पर भाषण, कविता एवं विचार प्रस्तुत किए। विज्ञान प्रश्नोत्तरी तथा प्रेरक उद्धरण वाचन जैसी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के अंत अध्यापक मनजीत सिंह ने कहा कि आज सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने संकल्प लेना चाहिए कि कि वे डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के आदर्शों का अनुसरण करते हुए ईमानदारी, अनुशासन और वैज्ञानिक सोच को अपने जीवन में अपनाएंगे तथा देश के विकास और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देंगे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
इस मौके पर दिनेश कुमार, कोमल ,प्रीति पींकी, उषा, आशु, खुशी आदि शिक्षक शिक्षिका ने हिस्सा लिया।
