कैथल के राजेश भारती होंगे,राज्य कवि उदयभानु हंस स्मृति सम्मान से सम्मानित।

कैथल के राजेश भारती होंगे,राज्य कवि उदयभानु हंस स्मृति सम्मान से सम्मानित।

रज्य कवि उदय भानु हंस की जन्म शती वर्ष के अवसर पर हंस स्मृति विचार गोष्ठी,कवि-

सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजन दो अगस्त को।
कैथल के राजेश भारती होंगे,राज्य कवि उदयभानु हंस स्मृति सम्मान से सम्मानित।

  1. हरियाणा के राज्यकवि उदयभानु हंस जी की जन्म शती वर्ष के अवसर पर एक हंस विचार गोष्ठी, काव्य गोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन दो अगस्त दिन रविवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल भवन हिसार में किया जायेगा।
    इस कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा साहित्य अकादमी के निदेशक डाॅ० धर्मदेव विद्यार्थी करेंगे और मुख्य अतिथी रूप में वरिष्ठ साहित्यकार डाॅ मधुकांत उपस्थित रहेंगे।

राज्यकवि उदयभानु हंस स्मृति साहित्य सम्मान इस बार कैथल से हरियाणा साहित्य अकादमी से सम्मानित युवा साहित्यकार राजेश भारती को प्रदान किया जाएगा। जिसमें उन्हें सम्मान पत्र , स्मृति चिन्ह और ग्यारह हजार रू की सम्मान राशि दी जाएगी।
यह कार्यक्रम हिन्दी साहित्य परिषद गवर्नमेंट कालेज हिसार, अखिल भारतीय राज साहित्य, शब्दाक्षर, अखिल भारतीय साहित्य परिषद के सौजन्य से किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *