अंबाला छावनी में प्रेमचंद, उधम सिंह और मोहम्मद रफी की याद में कार्यक्रम 2 अगस्त को

अंबाला छावनी में प्रेमचंद, उधम सिंह और मोहम्मद रफी की याद में कार्यक्रम 2 अगस्त को

जलेस और प्रलेस अंबाला के आयोजन में लोग करेंगे तीनों भारतीय सपूतों को याद

जनवादी लेखक संघ हरियाणा और हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति ने देश की तीन महान विभूतियों महान कथाकार प्रेमचंद, शहीद उधम सिंह और अमर गायक मोहम्मद रफी की याद में राज्य में कार्यक्रम आयोजित करने का फैसला किया था।

इन तीनों भारतीय सपूतों का संबंध 31 जुलाई से जुड़ा हुआ है। कथाकार प्रेमचंद 31 जुलाई को पैदा हुए थे, जबकि उधम सिंह 31 जुलाई को शहीद हुए थे और मोहम्मद रफी 31 जुलाई को इस दुनिया से रुखसत हुए थे।

जलेस और ज्ञान विज्ञान समिति ने जींद, हिसार, नारनौल और करनाल में कार्यक्रम आयोजित किए। इसी क्रम में 2 अगस्त रविवार को जनवादी लेखक संघ और प्रगतिशील लेखक संघ अंबाला छावनी स्थित रेलवे अस्पताल के निकट 164, रेलवे कालोनी, एससी, एसटी यूनियन आफिस में शाम साढ़े चार बजे (4.30 बजे) तीनों विभूतियों की याद में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

0