HomeBlogमुनेश त्यागी का गीत – तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना मुनेश त्यागी का गीत – तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना 1 February 20251 February 2025Pratibimb Media तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना वे तुम्हें हिंदू और मुसलमान में बांटेंगे तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना। वे तुम्हें जातियों और वर्णो में बांटेंगे तुम सब भारतीय बनने पर अड़े रहना। वे तुम्हें हिंदू राष्ट्र मुस्लिम राष्ट्र में बांटेंगे तुम भारतीय संविधान पर अड़े रहना। वे तुम्हें हिंसा और नफरत में बांटेंगे तुम मोहब्बत की दुकान पर अड़े रहना। वे तुम्हें छोटे बड़े और ऊंच नीच में बांटेंगे तुम एकता के अभियान में अड़े रहना। वे तुम्हें धर्मांध और अंधविश्वासी बनायेंगे तुम ज्ञानी विज्ञानी बनने पर अड़े रहना। वे तुम्हें जातियों और मजहबों में बांटेंगे तुम सब एकजुट होकर ही अड़े रहना। वे तुम्हें हवाई स्वर्ग के हसीं सपने दिखाएंगे तुम दुनिया को स्वर्ग बनाने पर अड़े रहना। वे तुम्हें हिंदू और मुसलमान में बांटेंगे तुम सब हिंदुस्तानी बनकर अड़े रहना। Post Views: 240 Like 0 0 Comments
मुनेश त्यागी की कविता- भारत के महान बेटों ये क्या तुमको हो गया? कविता भारत के महान बेटों ये क्या तुमको हो गया? मुनेश त्यागी बेटी मारी, बहू जलाई औरत को…
कैथल के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए निकाली रैली, लगाए नारे कैथल के सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों ने मूलभूत सुविधाओं के लिए निकाली रैली, लगाए नारे बलराज नगर के देवीगढ़ माध्यमिक…
एक ‘गैर-राजनीतिक’ प्रश्नः संदर्भ आरजी कर आंदोलन रितु सेन चौधरी 14 अगस्त 2024 को, कोलकाता की सड़कों पर सभी उम्र, वर्ग, जाति, धर्म, यौन रुझान वाली लड़कियों…