रणबीर सिंह दहिया की नए हरियाणा की परिकल्पना करते हुए एक रागनी 

रणबीर सिंह दहिया की नए हरियाणा की परिकल्पना करते हुए एक रागनी

 

मिलजुल कै नया हरियाणा हम घणा आलीशान बनावेंगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावेंगे।।

1

बासमती चावल हरियाणे का दुनिया के देशों मैं जावै आज

चार पहिये की मोटर गाड़ी यो सबतैं फालतू बणावै आज

खेल कूद मैं आगै बढ़गे हम एशिया मैं सम्मान बढावेंगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावेंगे।।

2

चोरी जारी ठगी नहीं रहवेंगी भ्रष्टाचार नहीं टोहया पावै

हिसाब सर मिलैं दाखिले सबनै शिक्षा माफिया खड़या लखावै

मिलकै सारे हरियाणा वासी इन बातों नै परवान चढावेंगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावेंगे।।

3

ठेकेदारों की ठेकेदारी खत्म होज्या या खत्म थानेदारी होवै

बदमाशों की बदमाशी खत्म हो फिर खत्म ताबेदारी होवै

निर्माण और संघर्ष का नारा यो पूरे हरियाणा मैं गुंजावेंगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावेंगे।।

4

दहेज़ कारण दुखी होकै औरत ना फांसी खा हरियाणा मैं

कदम बढ़ाये एक बै जो आगै ना पाछै जाँ हरियाणा मैं

कांधे तैं कांधे कै मिला चलैं महिलाओं के अरमान खिलावेंगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावेंगे।।

5

छूआ छूत का नही नाम रहै रल मिल रहैं शहर और गामां मैं

त्याग तपस्या और भाईचारे की ये फुहार बहैं शहर गामां मैं

दिखा मानवता का रास्ता जात धर्म का घमासान मिटावेंगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावेंगे।।

6

हरियाणे के लड़के और लड़की ये घाल कब्बड्डी की घालैंगे

देकै क़ुरबानी ये छोरी छोरे नए हरियाणा की नींव डालैंगे

यो गीत रणबीर सिंह नै बणाया मिलकै हम सारे ही गावेंगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावेंगे।।

Comments

Your email address will not be published.

0