तर्कशील सोसायटी हरियाणा की सफीदों इकाई का गठन
-
डॉ गुरनाम अध्यक्ष व भगवान दास सचिव बने
-
कार्यक्रम में वक्ताओं ने पाखंड और अंधविश्वास को मिटाने पर दिया जोर
जींद। तर्कशील सोसायटी हरियाणा जिला जींद कार्यकारिणी द्वारा सफीदों इकाई का गठन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला जींद प्रधान अशोक महान् ने की। मुख्य वक्ता राजेश पेगां थे।
ईश्वर चोपड़ा के मार्गदर्शन में आयोजित इस मिटिंग में विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। जिला जींद प्रधान अशोक महान् ने वैज्ञानिक व तार्किकता को समाज में जन जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा। राजेश पेगां ने वैज्ञानिक सोच को सही दृष्टिकोण से समाज में स्थापित करने पर जोर दिया।
ईश्वर चोपड़ा ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि समाज से पाखंड और अंधविश्वास को मिटाना ही सोसायटी का लक्ष्य है। जिला उप प्रधान मोहन लाल शर्मा ने पाखंड के नाम पर समाज के शोषण का जिक्र करते हुए कहा कि समाज से पाखंड को मिटा कर ही समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण पैदा किया जा सकता है।
इकाई ने सर्वसम्मति से डॉ गुरनाम को सफीदों इकाई का प्रधान व डॉ. दल सिंह और प्रमोद मान को उप प्रधान नियुक्त किया गया। भगवान दास को सचिव व श्याम सुन्दर जी को प्रचार सचिव नियुक्त किया गया। डॉ. नसीब सिंह को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर पूर्व प्रधान मास्टर करण सिंह व विनोद पंडित, जसबीर मानव, संत राम, ज्ञानी राम व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं। उम्मीद है कि सभी साथी मिल जुल कर सकारात्मक सोच के साथ काम करेंगे व संगठन को मजबूत करने व समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण व तार्किकता का विकास करने में अपना सहयोग देंगे।
