जलेस हरियाणा की कविताओं पर राज्यस्तरीय कार्यशाला 19 जुलाई को कुरुक्षेत्र में होगी 

जलेस हरियाणा की कविताओं पर राज्यस्तरीय कार्यशाला 19 जुलाई को कुरुक्षेत्र में होगी

कार्यशाला के भागीदारों से मांगी गई चार-चार कविताएं

जनवादी लेखक संघ, हरियाणा की एक ऑनलाइन बैठक पिछले दिनों राज्य अध्यक्ष जयपाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का संचालन सरदानन्द राजली ने किया।

बैठक में पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जनवादी लेखक संघ, हरियाणा की ओर से 19 जुलाई 2026 को कुरुक्षेत्र स्थित डॉ. ओमप्रकाश ग्रेवाल अध्ययन संस्थान में जनवादी कविताओं पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी।

कार्यशाला में भाग लेने वाले सभी रचनाकारों से अनुरोध किया गया है कि वे अपनी चार-चार स्वरचित कविताएं/रचनाएं राज्य कमेटी को निर्धारित समय में भेज दें। प्राप्त रचनाओं का संकलन कर उनकी पीडीएफ तैयार की जाएगी तथा अध्ययन एवं समीक्षा हेतु विषय वक्ताओं को अग्रिम रूप से उपलब्ध करवाई जाएगी। कार्यशाला में प्रत्येक रचनाकार को अपनी रचनाओं के पाठ और संक्षिप्त प्रस्तुति के लिए केवल तीन मिनट का समय दिया जाएगा।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जनवादी लेखक संघ,हरियाणा द्वारा कबीर जयंती के अवसर पर जिला स्तर पर विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रेमचंद जयंती के अवसर पर पूरे हरियाणा में सभी जिलों में जहां चुनी हुई इकाइयां हैं विचार-विमर्श, साहित्यिक चर्चा एवं विचार गोष्ठियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें प्रेमचंद के साहित्य, सामाजिक सरोकारों तथा जनवादी चिंतन पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बैठक में जलेस को और अधिक सक्रिय बनाने, नए रचनाकारों को जोड़ने तथा साहित्य के माध्यम से लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और जनपक्षधर मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लिया।

मीटिंग में डॉ. आर.एस. दहिया,मंगतराम शास्त्री,डॉ मनजीत राठी, मैडम मनीषा,मैडम अनुपम शर्मा,विनोद सिल्ला,प्रमोद गौरी, नरेश प्रेरणा,सिद्दीकी अहमद़ मेव,मैडम भारती,दिपक वोहरा,भगवंत सेठ्ठी,राममेहर कमेरा,कर्म चंद केसर, ऋषिकेश राजली,सुरेखा, राजेश दलाल, मनजीत भावड़िया आदि उपस्थित रहे।

जनवादी लेखक संघ हरियाणा के सचिव सरदानंद राजली की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *