HomeBlogमुनेश त्यागी का गीत – तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना मुनेश त्यागी का गीत – तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना 1 February 20251 February 2025Pratibimb Media तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना वे तुम्हें हिंदू और मुसलमान में बांटेंगे तुम हिंदुस्तानी बनने पर अड़े रहना। वे तुम्हें जातियों और वर्णो में बांटेंगे तुम सब भारतीय बनने पर अड़े रहना। वे तुम्हें हिंदू राष्ट्र मुस्लिम राष्ट्र में बांटेंगे तुम भारतीय संविधान पर अड़े रहना। वे तुम्हें हिंसा और नफरत में बांटेंगे तुम मोहब्बत की दुकान पर अड़े रहना। वे तुम्हें छोटे बड़े और ऊंच नीच में बांटेंगे तुम एकता के अभियान में अड़े रहना। वे तुम्हें धर्मांध और अंधविश्वासी बनायेंगे तुम ज्ञानी विज्ञानी बनने पर अड़े रहना। वे तुम्हें जातियों और मजहबों में बांटेंगे तुम सब एकजुट होकर ही अड़े रहना। वे तुम्हें हवाई स्वर्ग के हसीं सपने दिखाएंगे तुम दुनिया को स्वर्ग बनाने पर अड़े रहना। वे तुम्हें हिंदू और मुसलमान में बांटेंगे तुम सब हिंदुस्तानी बनकर अड़े रहना। Post Views: 202
पंजाब सरकार ने किया राष्ट्रपति का शानदार स्वागत राष्ट्रपति का संघर्ष और जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत: मुख्यमंत्री चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली…
बदलते समय में… रिश्तों का बदलता गणित समाजिक बदलाव बदलते समय में… रिश्तों का बदलता गणित डॉ. रीटा अरोड़ा (घर में सन्नाटा है। बेटा, बहू और बेटी…
क्या भारत को वास्तव में अमेरिका के अब तक के सबसे महंगे रक्षा उत्पाद की जरूरत है सुनंदा के. दत्ता-रे अगर भारत अमेरिकी हथियारों पर “अरबों डॉलर” (जो वह वहन नहीं कर सकता) बरबाद करता है, तो…