रागनी
आंगनबाड़ी वर्कर
रणबीर सिंह दहिया
आंगनबाड़ी में काम करूं अपनी बीती बताऊं बेबे ।।
काम घणा करणा होवै सै तनख्वाह नाम की पाऊं बेबे ।।
1
मां और बच्चों की सेवा का केंद्र आंगनबाड़ी बताया
भूख कुपोषण तैं निपटने का यो ग्रामीण केंद्र बणाया
उन्नीस सौ पिचासी मैं यो सरकार नै प्रोग्राम चलाया
आंगन आश्रय भी कहदें सैं पूरे हिंदुस्तान के मैं फैलाया
सार्वजनिक स्वास्थ्य का ढांचा बुनियादी कहाऊँ बेबे।।
काम घणा करणा होवै सै तनख्वाह नाम की पाऊं बेबे ।।
2
गांव की महिलाओं ने गर्भ निरोध का परामर्श देती
गर्भनिरोधक सप्लाई करण की जिम्मेदारी भी मैं लेती
सेफ पीरियड का बेरा ना जानती बैठकै नै मेरे सेती
कइयों की सुनकै व्यथा कई बै आंख भी मैं भेती
जी करड़ा करकै नै उन ताहिं बात सारी समझाऊं बेबे।।
काम घणा करणा होवै सै तनख्वाह नाम की पाऊं बेबे ।।
3
और कामा की गेल्याँ यो पोषण शिक्षा काम मेरा
खून की कमी कइयां मैं चालती हाण आवै अंधेरा
खाने पीने मैं के खाणा हो कईयाँ नहीं
इसका बेरा
बालक कुपोषित मां का भी पीला पड़ता आवै चेहरा
के के खाना पीना चाहिए कई कई घंटे मैं लाऊं बेबे ।।
काम घणा करणा होवै सै तनख्वाह नाम की पाऊं बेबे ।।
4
सतरां रजिस्टर सम्भालती या बात जरै कौन्या थारै
बुनियादी दवाई भी देनी कई काम ये जिम्मे म्हारै
टीकाकरण की जिम्मेवारी घर घर घूमना होज्या सारै
छोटे बालकां नै पढ़ाऊँ कामां का यो बोझ मनै मारै
रणबीर और बी दुख घणे किसनै जाकै बताऊं बेबे।।
काम घणा करणा होवै सै तनख्वाह नाम की पाऊं बेबे ।।
