रणबीर सिंह दहिया की रागनी- स्वदेशी का नारा
स्वदेशी का नारा
देश बेच दिया म्हारा, स्वदेशी का नारा लाकै।।
अमीराँ की चांदी करी गरीब गेरे कुंए मैं ठाकै।।
1
चाल थारी सै आण्डी बाण्डी
नीति पाई सै बहोत लाण्डी
तमनै मारी सै खूबै डाण्डी, या जनता बहकाकै।।
2
कितै मस्जिद तोड़ी तमनै
कितै अफवाह छोड़ी तमनै
सोच जनता की मोड़ी तमनै, उल्टी बात सिखाकै।।
3
सेहत बेची म्हारी आज या
शिक्षा बेची सारी आज या
कृषि पै महा मारी आज या,मरते फांसी खा खाकै।।
4
तमनै नँगे हो बोली लाई
फसल फूट की बोई चाही
रणबीर चाहवै रोक लगाई, इब कलम उठाकै।।
