कविता
भाषा के हत्यारे
जितेन्द्र धीर
आख़िरकार
वहीं किया उन्होंने
जो उन्हें करना था
जोड़ ही दिया
भाषा को
जाति और धर्म से,
असंभव नहीं है
कल को जोड़ दें ये
हिन्दी को हिन्दू से
उर्दू को मुसलमान से
और भी ऐसा बहुत कुछ
कर सकते हैं ये
हत्यारे हैं,
भाषा, हमारी ज्ञान की परंपरा
सामासिक संस्कृति और विवेक के,
ऐसे लोगों को
इस देश का इतिहास
कभी माफ नहीं करेगा
आज जो कांटे
बो रहा है तू
कल इनकी चुभन
खुद भी महसूस करेगा।
***
