गाँव काकौत में मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन।

सावित्री बाई फूले ट्रस्ट काकौत ने मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया।

सावित्री बाई फूले ट्रस्ट काकौत द्वारा गाँव के हनुमान मंदिर सभागार में मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गाँव के सरकारी स्कूल सहित सभी निजी स्कूलों की प्रतिभाशाली छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं उपहार स्वरूप पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गाँव के पूर्व सरपंच एवं समाजसेवी श्री ओमप्रकाश जी उपस्थित रहे। मुख्य वक्ता के तौर पर नरवाना से पधारे श्री असीम राना जी ने बच्चों को अपने अमूल्य विचारों से लाभान्वित किया तथा जीवन में सफलता के लिए आवश्यक महत्वपूर्ण बिंदुओं को साझा किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच श्री करन सिंह ने की।

इस समारोह में कुल बाईस मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया गया। नौच से आए युवा कवि राजेश ने देशभक्ति कविता का पाठ कर श्रोताओं से भरपूर वाहवाही प्राप्त की।

कार्यक्रम में ट्रस्ट के सदस्य प्रेम, अनिल, प्रवेश, नरेश, सुभाष एवं कुलदीप के साथ पूर्व सरपंच रामचंद्र, मंदिर महंत शिवमगिरी सहित प्रेम सिंह तथा गाँव के अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने बच्चों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया। मंच संचालन ट्रस्ट सचिव राजेश भारती ने किया।

Comments

Your email address will not be published.

0