रणबीर सिंह दहिया की रागनी – मिलजुल कै भावी हरियाणा हम घणा आलीशान बनावांगे

 रागनी

 मिलजुल कै भावी हरियाणा हम घणा आलीशान बनावांगे

रणबीर सिंह दहिया

 

मिलजुल कै भावी हरियाणा हम घणा आलीशान बनावांगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावांगे।।

1

बासमती चावल हरियाणे का दुनिया के देशों मैं जावै आज

चार पहिये की मोटर गाड़ी यो सबतैं फालतू बणावै आज

खेल कूद मैं आगै बढ़गे हम एशिया मैं सम्मान बढावांगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावांगे।।*

2

चोरी जारी ठगी नहीं रहवेंगी भ्रष्टाचार नहीं टोहया पावै

हिसाब सर मिलैं दाखिले सबनै शिक्षा माफिया खड़या लखावै

मिलकै सारे हरियाणा वासी इन बातों नै परवान चढावांगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावांगे।।

3

ठेकेदारों की ठेकेदारी खत्म होज्या या खत्म थानेदारी होवै

बदमाशों की बदमाशी खत्म हो फिर खत्म ताबेदारी होवै

निर्माण और संघर्ष का नारा यो पूरे हरियाणा मैं गुंजावांगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावांगे।।

4

दहेज़ कारण दुखी होकै औरत ना फांसी खा हरियाणा मैं

कदम बढ़ाये एक बै जो आगै ना पाछै जाँ हरियाणा मैं

कांधे तैं कांधे कै मिला चलैं महिलाओं के अरमान खिलावांगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावांगे।।

5

छूआ छूत का नही नाम रहै रल मिल रहैं शहर और गामां मैं

त्याग तपस्या और भाईचारे की ये फुहार बहैं शहर गामां मैं

दिखा मानवता का रास्ता जात धर्म का घमासान मिटावांगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावांगे।।

6

हरियाणे के लड़के और लड़की ये घाल कब्बड्डी की घालैंगे

देकै क़ुरबानी ये छोरी छोरे नए हरियाणा की नींव डालैंगे

यो गीत रणबीर सिंह नै बणाया मिलकै हम सारे ही गावांगे।।

नाबराबरी खत्म करकै हम हरियाणा आसमान पहोंचावांगे।।