छह साल पहले 26 नवंबर 2020 को दिल्ली की सीमाओं पर शुरू हुआ किसान आंदोलन केवल तीन कृषि कानूनों के विरोध की लड़ाई नहीं था, बल्कि अपने हक़, सम्मान और भविष्य की सुरक्षा के लिए सड़क पर उतरे अन्नदाताओं का एक ऐतिहासिक संघर्ष था। कड़ाके की ठंड, बारिश, तपती धूप, भूख, बीमारी और अपनों को खोने का असहनीय दर्द सहते हुए किसानों ने जिस जीवटता का परिचय दिया, वह इतिहास में दर्ज है। लेकिन इस संघर्ष की सबसे पीड़ादायक तस्वीर उन किसानों की शहादत थी, जिनकी सांसें आंदोलन स्थल पर थम गईं, जबकि उनकी आवाज़ लंबे समय तक सत्ता के दरवाज़ों पर दस्तक देती रही। सरकार और किसानों के बीच संवाद की कमी, संवेदनहीनता और उपेक्षा का एहसास इस आंदोलन को और गहरा बनाता रहा। दिल्ली की सीमाओं पर बैठे उन किसानों की पीड़ा केवल खेतों की समस्या नहीं थी, बल्कि उस व्यवस्था पर सवाल थी, जिसमें देश का पेट भरने वाले अन्नदाता को अपनी मांगें सुनवाने के लिए महीनों सड़कों पर संघर्ष करना पड़ा। यह आंदोलन आज भी याद दिलाता है कि किसानों की शहादत केवल आंकड़ा नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक संवेदना, लोकतांत्रिक जवाबदेही और सत्ता के मानवीय होने की कसौटी है। शहीद हुए अन्नदाताओं को इस रागनीके जरिये प्रतिबिम्ब मीडिया की तरफ से विनम्र श्रद्धांजलि है। संपादक
रणबीर सिंह दहिया की रागनी – 26 नवंबर 2026
छब्बीस नवंबर 2026
छब्बीस नै छह साल होंगे पूरे किसान आंदोलन के बताये रै ।।
बहादुरगढ़ तैं टीकरी बॉर्डर ताहीं मार्च काढ़ण के प्लान बनाये रै ।।
1
सात सौ पचास शहीद किसान की स्मारक की जगह मांग रहे
एमएसपी की कानूनी गारंटी सरकार आले इब बी टांग रहे
किसानों मजदूरों के करजे माफ़ करो के जावैं नारे लगाये रै ।।
2
बीज बिल बिजली बिल वापिस लेने कि मांग गई सै उठाई
भारत अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते पै जावै रोक लगाई
हरियाणा संयुक्त किसान मोर्चे नै सोच समझ प्लान बनाये रै।।
3
ग्यारह बजे बहादुरगढ़ पार्क मैं हरियाणा के कट्ठे होंगे किसान भाई
किसानी संकट बढ़ावण लागरी म्हारी सरकार या बेउनमान भाई
टिकरी बोर्डर ताहिं मार्च काढ़ण के मिलकै नै
प्लान सुझाये रै ।।
4
दिल्ली किसान आंदोलन के छह साल इस दिन पूरे हो ज्याँगे
किसान अपनी मांगों की खातर हटकै बीज संघर्ष के बो ज्याँगे
रणबीर नै भी टिकरी बॉर्डर याद करकै हट कै छंद भिड़ाये रै।।
