सबसे ज्यादा अरबपति रहते हैं मुंबई में

मुंबई। दुनिया में सबसे अधिक अरबपति भारत की वित्तीय राजधानी कही जाने वाली मुंबई में रहते हैं।

हुरुन ग्लोबल रिच लिस्ट की जारी एक रिपोर्ट के अनुसार मुंबई में सर्वाधिक 92 अरबपति रहते हैं। दूसरे नंबर पर चीन की राजधानी बीजिंग है, जहां 91 अरबपति बने हुए हैं।

देश की बात करें तो मुंबई में देश के कुल अरबपतियों की संख्या (271) का एक तिहाई हिस्सा मुंबई का ही वासी है।

अमीरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी और अदानी समूह के गौतम अदानी शामिल हैं।

हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में असमानता पिछले सौ वर्षों में सर्वाधिक है यानि ब्रिटिश राज के समय से भी असमानता की खाई चौड़ी हुई है। वर्ष 2023 तक शीर्ष एक प्रतिशत के पास 40 प्रतिशत संपत्ति थी।

0