डॉ रीटा अरोड़ा की लघुकथा- मंज़िल से पहले

लघुकथा

मंज़िल से पहले

डॉ रीटा अरोड़ा

 

 

“गुरुजी, जीवन मुझे ऐसे रास्तों पर क्यों ले जा रहा है, जिन्हें मैंने कभी चुना ही नहीं?” शिष्य ने उदास होकर पूछा।

“और उन रास्तों से तुमने क्या सीखा?” गुरुजी ने सहजता से कहा।

“सीखा तो बहुत, लेकिन हर बार कठिनाइयों से गुजरना क्यों पड़ता है?”

गुरुजी ने पास रखा एक पत्थर उठाया और बोले, “क्या यह पत्थर मूर्तिकार के हाथों चोट सहना चाहता है?”

“नहीं, गुरुजी।”

“फिर भी चोटों के बाद ही यह सुंदर मूर्ति बनता है। जीवन भी हमें तोड़ने नहीं, तराशने आता है।”

शिष्य कुछ देर मौन रहा, फिर बोला, “तो क्या ये कठिन रास्ते मेरी मंज़िल से दूर नहीं ले जा रहे?”

गुरुजी मुस्कराए, “कभी-कभी मंज़िल तक पहुँचने से पहले जीवन हमें उस मंज़िल के योग्य बना रहा होता है।”

शिष्य ने सिर झुकाया, “अब समझ आया गुरुजी… हर रास्ता भटकाव नहीं होता।”

गुरुजी ने कहा, “और हर ठहराव भी हार नहीं होता।”

Comments

Your email address will not be published.

0