रणबीर सिंह दहिया की रागनी- भावी भारत
भावी भारत देश के बारे मिलजुल गीत पिरोएंगे ।।
बहुविविधता हमारे भारत की पूरी तरह हम संजोएंगे ।।
1
हमारे भारत देश का अभी संकट बढ़ता दिखाई दे रहा
इस संकट के ईलाज की ना कोई भी नेता दवाई दे रहा
जनता जनार्दन ये दुख और बिल्कुल नहीं ढोएंगे ।।
2
म्हंगाई बेरोजगारी की मार पूरे देश पर पड़ रही
नौजवान पीढी सब जगह अपनी लड़ाई लड़ रही
इनकी मार युवक युवती और जमा नहीं झोएंगे ।।
3
इलाकावाद, जातपात के समझ आए उनके हथियार
इनके खिलाफ लड़ने के लिए युवक युवती पूरे त्यार
इनके खिलाफ लड़ने का कोई भी मौका ना खोएंगे ।।
4
बहुविविधता भारत देश की सबका बढ़ाएं भाईचारा
साम्प्रदायिक ताकतों का तोड़ आज ये बनाएं भाईचारा
इन्कलाब जिन्दाबाद नारे के बीज रणबीर देश में बोएंगे।।
