आल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन अध्यक्ष ने जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता तुरंत जारी करने के लिए वित्त मंत्री को भेजा पत्र

आल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन अध्यक्ष ने जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता तुरंत जारी करने के लिए वित्त मंत्री को भेजा पत्र

 

नई दिल्ली। आल इंडिया एनपीएस इंप्लाइज फेडरेशन ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से जनवरी 2026 से देय महंगाई भत्ता और राहत तत्काल जारी करने की मांग की है।

वित्त मंत्री को भेजे पत्र में फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा मनजीतसिंह पटेल ने कहा है कि फेडरेशन के अध्यक्ष के तौर पर वह उनके ध्यान में लाना चाहते हैं कि पिछले 15सालों में कभी ऐसा नहीं हुआ कि जनवरी माह में देय महंगाई भत्ता (डीए) की वृद्धि अप्रैल माह तक जारी न की गई हो। किंतु आज नौ अप्रैल बीत जाने के बावजूद महंगाई भत्ते की घोषणा नहीं की गई है। कर्मचारियों को आशंका है कि कहीं कोरोना काल की तरह इस बार भी डीए फ्रीज न कर दिया जाए। इससे कर्मचारियों के मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।

इसके अतिरिक्त कर्मचारियों के बीच यह धारणा भी बन रही है के इस बिलंब का कारण पश्चिम बंगाल और असम में हो रहा विधानसभा चुनाव है।

मनजीत सिंह पटेल ने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण से डीए को तत्काल प्रभाव से जारी करने की मांग की है ताकि कर्मचारियों का मनोबल बढ़े और सरकार के प्रति उनका विश्वास और भी सुदृढ़ हो।