छोटे लम्हे, बड़ी सीख -2
डॉ रीटा अरोड़ा
1. अनपढ़ा संदेश
माँ लंबे मैसेज भेजती थी, बेटा सिर्फ “ok” लिखकर जवाब देता था। एक दिन मैसेज आना बंद हो गए।
सीख: एक शब्द के जवाब रिश्तों को छोटा कर देते हैं
2. बिना साथ का त्योहार
घर सजा था, रोशनी थी-लेकिन हर कोई अलग कमरे में था।
सीख: त्योहार सजावट से नहीं, लोगों से बनते हैं।
3. सफलता लेकिन अकेलापन
एक आदमी ने सब कुछ हासिल किया-लेकिन घर पर उसके साथ बांटने वाला कोई नहीं था।
सीख: रिश्तों के बिना सफलता अधूरी है ।
4. देर से किया गया कॉल
आखिरकार उसने अपने माता-पिता को कॉल करने का समय निकाला-लेकिन अब नंबर पहुंच से बाहर था।
सीख: सही समय का इंतज़ार मत करो, कुछ कॉल आज ही करने चाहिए।
5. धीरे-धीरे दूर होना
कोई बड़ा झगड़ा नहीं हुआ-बस बातें कम हो गईं, मुलाकातें कम हो गईं और अपनापन भी।
सीख: दूरी चुपचाप बढ़ती है।
6. साथ होकर भी अलग
पूरा परिवार एक ही कमरे में था-लेकिन हर कोई अपनी-अपनी स्क्रीन में खोया हुआ था।
सीख: पल साझा करो, सिर्फ जगह नहीं।
_———
