गुरमिंदर सिंह ने संभवत: पंजाब के महाधिवक्ता के पद से इस्तीफा दिया

चंडीगढ़। वरिष्ठ अधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने संभवत: पंजाब के महाधिवक्ता के पद से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मीडिया में इस बात की चर्चा रही। सूत्रों ने बताया कि माना जा रहा है कि सिंह ने अपना इस्तीफा मुख्यमंत्री कार्यालय को सौंप दिया है।

सिंह की ओर से इस मामले पर प्रतिक्रिया नहीं मिल पाई साथ ही उनके इस्तीफे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है।

सिंह मार्च 2022 में बनी आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार में तीसरे महाधिवक्ता थे।