बुनियाद एजुकेशनल एंड सोशल सोसायटी का निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप, 136 मरीजों की जांच

बुनियाद एजुकेशनल एंड सोशल सोसायटी का निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप, 136 मरीजों की जांच

करनाल। बुनियाद एजुकेशनल एंड सोशल सोसायटी करनाल ने रविवार (4 मई 2026 को ) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संत रविदास मंदिर स्थित लाइब्रेरी में एक निःशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया । इस कैंप में विर्क हॉस्पिटल, करनाल की ओर से डॉक्टरों, नर्सों और हेल्पिंग स्टाफ ने महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

बुनियाद एजुकेशनल एंड सोशल सोसायटी के प्रधान रोशन लाल, उपप्रधान राजपाल, जनरल सेक्रेटरी दीपक वोहरा, सेक्रेटरी तेजपाल, वित्त सचिव विक्रम कुमार एडवोकेट तथा कैंप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर दया प्रकाश एवं भारत भूषण की कैंप को सफल बनाने में विशेष विशेष भूमिका रही। इसके अलावा संस्था के एग्जीक्यूटिव मेंबर्स बृजमोहन आनंद, इंद्राज और इंद्रपाल सिसोदिया आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।

अर्पण डेवलपर ग्रुप के डायरेक्टर अनुज चौधरी इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे। विर्क हॉस्पिटल, करनाल के डॉ. बलबीर सिंह विर्क , डॉ. अमित भार्गव , डॉ. रोहित सदाना , डॉ. राशिद खान, डॉ. हर्ष , पायल एवं मोहित (नर्सिंग स्टाफ), शुभम (लैब तकनीशियन), राकेश कौशिक, परमजीत सिंह और प्रवेश गाबा का विशेष सहयोग रहा। 136 मरीजों ने इस हेल्थ चेकअप कैंप का लाभ उठाया।

बुनियाद एजुकेशनल एंड सोशल सोसाइटी द्वारा विर्क हॉस्पिटल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ और लैब तकनीशियनों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

बृजमोहन ने संस्था के उद्देश्यों और अब तक किए गए कार्यों की जानकारी विर्क हॉस्पिटल के स्टाफ के साथ साझा की। कार्यक्रम के समापन पर संस्था के प्रधान रोशन लाल  ने सभी का धन्यवाद किया।

 दीपक वोहरा की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *