सबका स्वास्थ्य
डॉ रणबीर त्यागी
सबके स्वास्थ्य के लिए सबको ये सुविधाएं मिलनी चाहिये
1. सबके लिए पीने का शुद्ध पानी-
गहरे कुंए या हैंड पम्प से साल भर पीने लायक पानी मिलना चाहिये। बारिश के दिनों में या नदी का पानी इस्तेमाल करने से पहले क्लोरीन का पाउडर ;ब्लीचिंग पाउडर द्ध पानी में मिलाना चाहिये। नल से डिग्गी का पानी देना हो तो समय समय पर डिग्गी की सफाई होनी चाहिए। घर में भी पानी की टंकी की सफाई जल्दी जल्दी करें।पानी लेते वक्त पानी में हाथ मत डालें डण्डी वाले बर्तन का इस्तेमाल करें। सफाई के लिए र्प्याप्त मात्रा में घर के आस पास मिलना चाहिये।
2. सभी के लिए काफी मात्रा में पोषक आहार-
स्बको साल भर पर्याप्त मात्रा में पोषक आहार मिलना चाहिए। इसलिए सबको र्प्याप्त रोजगार मिलना चाहिये। हर व्यक्ति की पोषक आहार तक पहुंच बने। इसके लिए सामाजिक बदलाव होने बहुत जरुरी हैं। सभी गांवों में पर्याप्त राशन समय पर और उचित दाम में, पूरी मात्रा में मिले। खाने में दाल, अण्डा, मच्छली और फल व सब्जियां होनी चाहियें। खाना लोहे के बर्तनों में पकाया जाना चाहिये। मुख्यतः छोटे बच्चों और महिलाओं को र्प्याप्त और पोषक भोजन मिलने के लिए योजनाएं ठीक से चलानी चाहियें। सब्जियों और फलों के लिए धर के पास छोटा सा बगीचा लगााना चाहिये।
3. सबक लिए स्वास्थ्यवर्धक घर –
अच्छे स्वास्थ्य के लिए पर्याप्त उजाला देने वाले घर हों। घर में खिड़कियां व रोशनदान अवश्य हों। धुआं बाहर निकलने के लिए झरोखा हो या फिर बिना धुंए वाला चूल्हा इस्तेमाल किया जाए । जानवरों के लिए जगह घर से अलग होनी चाहिये।
नहाने की जगह ;
मुख्य तौर से महिलाओं के लिए घर चारों तरफ से बंद होना चाहिये। घर के नजदीक कीचड़ व गन्दगी न हो ।
4. स्वस्थ पर्यावरण –
गंदा पानी, जमा न हो, इसलिए सोख गड्ढ़े होने चाहिये। प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग बन्द होना चाहिये। औद्योगिक प्रदूषण विरोधी कानूनों को सख्ती से लागू करना चाहिये । कृत्रिम कीड़े मारने वाली दवाईयों का उपयोग कम से कम करना चाहिये। जंगलों को बचाना और बढ़ाना चाहिये।
हम मिलकर यह करें-
हर गांव में या मोहल्ले में हैन्डपम्प या सुरक्षित कुंए के लिए मांग व प्रयत्न करें।
कुंए में समय समय पर , मुख्यतः बारिश के दिनों में क्लोरिन का पाउडर मतलब ब्लीचिंग पाउडर डालने का ध्यान रखें।
राशन की दुकान से ठीक समय पर और उचित दाम व उचित मात्रा में राशन मिले, इस पर ध्यान दिया जाये।
जिस टयूबवैल से गांव में पानी आता है , उसके पानी की जांच करवाएं िकवह पीने के योग्य है या नहीं ।
गन्दे पानी की निकासी का प्रबन्ध करें क्योंकि इससे बीमारी बढ़ती है।
5. सरकारी स्वास्थ्य सेवाएं भी सब तक पहुंचनी चाहियें। स्वास्थ्य सेवा लोगों के नजदीक और जवाबदेह होनी चाहिये।
इसके लिए अपने गांव में जो स्वास्थ्य सेवाएं मिलनी जरुरी हैं उनका बोर्ड तैयार करें । संगठित होकर उन सेवाओं की मांग करें। उपकेन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र या सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र यदि गांव में है या आस पास के गांव में है तो वहां जो स्वास्थ्य सुविधांए होनी चाहियें उनकी मांग करें।
6. महिलाओं के स्वास्थ्य पर ज्यादा गौर किया जाना चाहिये।
7. छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खास ध्यान दिया जाना चाहिये।
