जलेस करनाल का जिला सम्मेलन संपन्न, डॉ. सरिता अध्यक्ष व दीपक वोहरा सचिव बने
करनाल। जनवादी लेखक संघ करनाल के जिला सम्मेलन में रविवार को नई जिला कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। इस मौके पर डॉ. सरिता आर्य को अध्यक्ष एवं दीपक वोहरा को सचिव चुना गया।
जनवादी लेखक संघ करनाल के जिला सम्मेलन का उद्घाटन जलेस हरियाणा के अध्यक्ष जयपाल ने किया और समापन प्रदेश सचिव सरदानन्द राजली ने किया। जिला कार्यकारिणी इस प्रकार है- डॉ. सरिता आर्य- अध्यक्ष, रोजलीन- उपाध्यक्ष, दीपक वोहरा-सचिव, अरुण कैहरबा- सहसचिव, विजय भटनागर-कोषाध्यक्ष, प्रो. वी.बी अबरोल और डॉ अशोक भाटिया- सलाहकार, कृष्ण निर्माण और सूरज- सदस्य चुने गए। इसके अलावा दो पद रिक्त रखे गए हैं।
सम्मेलन के बाद नवनिर्वाचित जलेस जिला कार्यकारिणी की मीटिंग हुई और जलेस के राष्ट्रीय सम्मेलन के लिए विचार विमर्श किया। जलेस करनाल के पदाधिकारियों ने भविष्य के लिए कुछ कार्यक्रमों पर भी विचार विमर्श किया।