कविता
अब
जसवीर त्यागी
अब कोई
मेरा इंतज़ार नहीं करता
कोई अब
मेरा नाम नहीं पुकारता
कोई अब
मेरे लिए व्याकुल और बेचैन नहीं रहता
रिश्तों का रथ
अब मेरी ओर न आकर
कहीं अन्यत्र मुड़ गया है
मेरे पास अब
स्मृतियों का सूना साज है
जिस पर
न कोई तरंग,न कोई आवाज़ है
मेरे पास कविता है
मेरा पास शब्द-समाज है
फ़िर मन क्यों नासाज़ है?
■
