हरियाणा दिवस के मौके पर हरियाणा वासियों को बधाई
रणबीर सिंह दहिया की हरियाणा की सूरत उजागर करती एक रागनी
हरया भरया हरियाणा हो ,
जित सेहत मंद खाना हो,
खत्म जात पात का बाणा हो,
क्रांतिकारियों का सपना रै।।
1
आर्थिक आधार तरक्की के
इनतै आगै जाणा होगा
सामाजिक आधार बिगड़गे
इनको ठीक बनाना होगा
सबनै बढ़िया पढ़ाई मिलै,
सबनै बढ़िया दवाई मिलै
सबनै बढ़िया कमाई मिलै, क्रन्तिकारियों का सपना रै
हरया भरया हरियाणा हो,
जित सेहत मंद खाना हो
खत्म जात पात का बाणा हो,
क्रन्तिकारियों का सपना रै।।
2
भाई तैं भाई का प्यार यो
परवान चढै हरियाणा मैं
महिला नै सम्मान मिलै या
आगै बढ़ै हरियाणा मैं
किसान खुशहाल होवै रै,
मजदूर ना बेगार ढोवै रै
उद्योग ना रफ्तार खोवै रै,
क्रन्तिकारियों का सपना रै।।
हरया भरया हरियाणा हो ,
जित सेहत मंद खाना हो,
खत्म जात पात का बाणा हो,
क्रन्तिकारियों का सपना रै।।
3
घरां कै ताले ना लावै कोए
इसा समाज हो म्हारा देखो
इज्जत के नाम पै ना मारैं
इसा रिवाज हो म्हारा देखो
म्हारा रिश्ता भाण भाई का,
म्हारा तरीका ब्याह सगाई का,
ना बणै कारण रुसवाई का,
क्रन्तिकारियों का सपना रै।।
हरया भरया हरियाणा हो ,
जित सेहतमंद यो खाना हो
खत्म जात पात का बाणा हो,
क्रन्तिकारियों का सपना रै।।
4
अमीर गरीब की दूरी भाण भाईयो
कम करनी होगी
प्रगतिशील समाज की नींव आज मिलकै धरनी होगी
आसान यो काम अधूरा कोण्या,
कोए कर सकै अकेला कोण्या
थारे म्हारे बिन हो पूरा कोण्या,
क्रन्तिकारियों का सपना रै ।।
हरया भरया हरियाणा हो ,
जित सेहतमंद यो खाना हो
खत्म जात पात का बाणा हो,
क्रन्तिकारियों का सपना रै।।
