पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन ने पेंशन लाभ पर सरकार के टर्म्स आफ रेफरेंस के रूखे रवैये पर जताया क्षोभ

पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन ने पेंशन लाभ पर सरकार के टर्म्स आफ रेफरेंस के रूखे रवैये पर जताया क्षोभ

  • नॉर्दन रेलवे अंबाला की पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर हुई चर्चा

अंबाला। एन. आर. एम. यू. कार्यालय अंबाला में पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक प्रधान अविनाशी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यों ने पेंशन लाभ पर सरकार के टर्म्स आफ रेफरेंस के रूखे रवैया पर क्षोभ व्यक्त किया।

बैठक की शुरुआत एसोसिएशन के संस्थापक प्रेम चंद कश्यप ने 8 वें वेतन आयोग में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिलने वाले पेंशन लाभ पर सरकार के टर्म्स आफ रेफरेंस के रूखे रवैया पर क्षोभ व्यक्त किया और कहा कि इस विषय पर मौखिक रूप से तो जरूर चर्चा की जा रही लेकिन लिखित रूप में सरकार ने अभी तक कोई आश्वासन नहीं दिया है कि पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग में क्या मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार को इस संबंध में अपना पक्ष स्पष्ट करना चाहिए,ताकि पेंशनर्ज के बीच भ्रम की स्थिति न बनी रहे।

एसोसिएशन के सचिव प्रकाश चंद्र ने बताया कि नवंबर में जीवन प्रमाणपत्र जमा किए जाने हैं जिसके लिए संबंधित बैंक में जाकर या घर पर आन लाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा करा सकते हैं। इस संबंध में सरकार की नई गाइड लाइन के अनुसार 80 वर्ष से ऊपर के पेंशनर्स को अक्टूबर माह और नवंबर माह दोनों में जीवन प्रमाणपत्र जमा करने की सुविधा दी है, लेकिन इस जीवन प्रमाणपत्र के नाम पर किसी भी फ्राड काल के प्रति सतर्क रहें,क्योंकि इस समय जीवन प्रमाणपत्र के नाम पर फ्राड करने वाले भी सक्रिय हो जाते हैं इस लिए इस से संबंधित किसी भी काल पर अपना ब्यौरा न दें।

अविनाशी गुप्ता ने दिसंबर में हावड़ा में होने जा रहे भारत पेंशनर्स समाज के राष्ट्रीय अधिवेशन में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह अधिवेशन बेहद महत्वपूर्ण होगा क्योंकि आठवें वेतन आयोग की पेंशनर्स के प्रति नीतियां स्पष्ट नहीं हो पा रहीं इस पर चर्चा के अलावा अन्य बहुत से मुद्दों पर भी विचार विमर्श होगा।

श्री मेहता जी ने आन लाइन जीवन प्रमाणपत्र जमा कराने की प्रकिया को विस्तार से रखा उन्होंने कहा किजीवन प्रमाण ऐप और आधार कार्ड एप को मोबाइल में इंस्टॉल करके आसानी से प्रपत्र भरा जा सकता है।

बैठक में ए.एस.धारिया,भगवान सिंह व कोहली ने गीत सुनाकर सभी का मनोरंजन किया।
प्रकाश चंद्र ने एसोसिएशन में नए जुड़े साथियों अमरजीत सिंह और अनिल त्यागी जी का परिचय दिया और उन्हें प्रेमचन्द कश्यप जी,अविनाशी गुप्ता जी ने माला पहना कर स्वागत किया।

जिन सदस्यों का अक्टूबर महीने में जन्म दिन पड़ता है भूपेंद्र कौर, ए. एल. पुरी, राम औतार, संदीप मोहन, महेश जी, बलविंद्र कुमार को माला पहना कर एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।


बैठक में अन्य के अलावा कुलदीप सिंह,भगवान सिंह,बलविंद्र सिंह ,गुरमीत सिंह ऐ. एस. डारिया, सुरेन्द्र कौर, सुनील कुमार भूपेंद्र कुमार , शर्मा जी, के .सी. गोयल उपस्थित रहे।
बैठक में लंच व चायपान का खर्च राजीव कोछड़ ने अपने पिता स्वर्गीय राज कुमार कोछड़ जी की स्मृति मे व डा विजय कुमार जी ने अपने जन्मदिन की खुशी मे वहन किया। एसोसिएशन ने इस पर आभार प्रकट किया।

अंबाला से अविनाशी गुप्ता की रिपोर्ट

 

Comments

Your email address will not be published.

0