रणबीर सिंह दहिया की रागनी – हिसाब

रणबीर सिंह दहिया की रागनी – हिसाब

हिसाब

एक क्वींटल गण्डे मैं कितनी चीनी बणज्या सै।
सीरा कितना लिकड़ै सै खोही कितनी बचज्या सै।।

1

पढ़ लिख कै बी अपनढ़ दुनिया देखो किसी पढ़ाई
गोरयां नै या चाल चली जो वा इब तक चलती आई
मेहनत की म्हारी कमाई उसकी झोली में घलज्या सै।।
सीरा कितना लिकड़ै सै खोही कितनी बचज्या सै।।

2

एक क्वींटल सरसों मैं कितना तेल बनाया भाई
कितनी खल लिकड़ी उसमैं कदे हिसाब लगाया भाई
सारी उम्र भकाया भाई आज बी हमनै छलज्या सै।।
सीरा कितना लिकड़ै सै खोही कितनी बचज्या सै।।

3

एक किलो कपास मैं कितना धागा बना दिया
धागे तै सूती कपड़ा कितने मीटर यो पहरा दिया
बिनौला कितना खिला दिया झोटा क्यूकर पलज्या सै।।
सीरा कितना लिकड़ै सै खोही कितनी बचज्या सै।।

4

सारी बातां का नाता कोण्या आज की पढ़ाई तै
ज्ञान विज्ञान बात सिखावै पूरी ही चतुराई तै
रणबीर की कविताई तै पापी घणा ए जलज्या सै।।
सीरा कितना लिकड़ै सै खोही कितनी बचज्या सै।।

Comments

Your email address will not be published.

0