जनवादी लेखक संघ हरियाणा ने पत्रकार रूपेश कुमार सिंह के साथ हादसे की निंदा की

जनवादी लेखक संघ हरियाणा ने पत्रकार रूपेश कुमार सिंह के साथ हादसे की निंदा की

पुलिस  रवैये की आलोचना, घटना की समुचित जांच की मांग की

उत्तराखण्ड राज्य के उधम सिंह नगर के  पत्रकार/सम्पादक साथी रूपेश कुमार सिंह के साथ घटी दुर्भाग्यपूर्ण घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है l समस्त लेखक,पत्रकार ,मीडिया कर्मी और वे सभी बुद्धिजीवी जो किसी भी प्रकार से सत्य को बचाए रखना चाहते हैं, उन सभी के लिए यह हादसा गहन चिंता का विषय है l इस तरह की साजिशपूर्ण घटनाएं केवल किसी एक इलाके में हो रही हो- ऐसी बात भी नहीं, बल्कि वर्तमान सरकारों का यही वास्तविक चरित्र है l

दरअसल केंद्रीय और राज्य सरकारें सीधे लोकतांत्रिक ढंग से शासन चलाने में असमर्थ हो चुकी हैं l इसलिए वे अब गुंडागर्दी पर उतर आयी हैं । शाम-दाम-दण्ड-भेद जैसे भी हो बस अपना दबदबा कायम रखना है…छल,प्रपंच ,साजिश,दबंगई, गुंडई आदि के द्वारा अपने पापों पर पर्दा डालना है l

शासन करने की नैतिकता खो चुकी ये सरकारें अब ज्यादा देर चल नहीं पायेंगी..यह बात ये अच्छी तरह जानती हैं l मजदूर, किसान, कर्मचारी, छात्र, अध्यापक, वकील ,संस्कृतिकर्मी,पत्रकार, सोशल मीडिया के चैनल आदि सभी इस अघोषित आपातकाल का सामना कर रहे हैं। सरकारों के इसी फासीवादी रवैए के कारण पूरे देश में हो प्रदर्शन हो रहे हैं।

रूपेश कुमार सिंह के साथ हुई इस साजिश पूर्ण घटना के तथ्यों से साफ़ पता चलता है कि पुलिस प्रशासन रूपेश कुमार सिंह का एनकाउंटर करना चाहता था। यह तो गनीमत है कि उनकी जान बच गई । यह सब उनकी सतर्कता, निडरता और सक्रिय सहयोगियों के कारण सम्भव हो सका।

आगे से रूपेश कुमार और साथियों को सतर्क रहना होगा l वर्तमान सत्ता के पास एनकाउंटर और बुलडोजर…बस एक सहारा ही बचा है….देखते हैं गुंडागर्दी के सहारे कब तक यह सत्ता टिक पाएगी !!!

सभी बुद्धिजीवी, संस्कृतिकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और परिवर्तन-कामी शक्तियां सभी को एकजुट होकर इस सरकारी दमन का मिलकर प्रतिरोध करना होगा।

आपके इस संघर्ष में हम आपके साथ हैं।

जनवादी लेखक संघ,हरियाणा इसकी कड़े शब्दों में निन्दा करता है और दोषियों के खिलाफ ठोस कानूनी कार्रवाई की मांग करता है।

जयपाल (अध्यक्ष)
सरदानंद राजली (सचिव )
जनवादी लेखक संघ हरियाणा

 

Comments

Your email address will not be published.

0