पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन अम्बाला की मासिक बैठक सम्पन्न

एफ. एम. ए. मेडिकल सुविधा अलग से जारी आयुष्मान सुविधा कार्ड और उम्मीद कार्ड सुविधा दोनों नहीं ली जा सकती,रेलवे पेंशनर्स के लिए उम्मीद कार्ड सुविधा ही बेहतर है।

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर रेलवे अम्बाला की मासिक बैठक सम्पन्न

प्रेम चंद कश्यप,रामपाल यादव, विजय कुमार का जन्म दिन मनाया

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन, अंबाला की मासिक बैठक एसोसिएशन के प्रधान अविनाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। जिसमें सर्वप्रथम संस्था के संस्थापक प्रेम चंद कश्यप संस्थापक ने रेलवे बोर्ड द्वारा जारी विभिन्न सर्कुलर की जानकारी दी। उन्होंने रेलवे पास और मेडिकल विषयों पर नई अपडेट से अवगत कराया। उन्होंने बताया जिन्होंने आन लाइन पास ले लिया है उन्हें मैनुअल पास नहीं मिलेगा। उन्होंने सदस्यों को बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष बीपीएस अमिय रमण ने रेलवे बोर्ड के मेडिकल से सभी संबंधित सर्कुलर का संकलन करके पुस्तक लिखी है जिसे प्रत्येक रेल पेंशनर्स के पास होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि किताब की 50 प्रतियां मंगवाई हैं जिसे चाहिए वह कुलदीप सिंह से अपनी प्रतियां बुक करवा सकता है।

डॉक्टर विजय कुमार ने रेलवे पास प्रणाली के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अगर कोई रिटायर्ड पेंशनर्स हार्ड कॉपी रेलवे पास लेना चाहे तो ले सकता है। पेंशनर्स भी ऑनलाइन रेलवे पास की सुविधा ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि एफ. एम. ए. मेडिकल सुविधा अलग से जारी आयुष्मान सुविधा कार्ड और उम्मीद कार्ड सुविधा दोनों नहीं ली जा सकती,रेलवे पेंशनर्स के लिए उम्मीद कार्ड सुविधा ही बेहतर है।

सुरेन्द्र जाटव IRTS रिटायर्ड जज आर. सी. टी. चण्डीगढ ने जीवन को सकारात्मक तरीके से जीने पर बल दिया उन्होंने अपने मोटिवेशनल वक्तव्य में सदा खुश रहने और स्वस्थ रहने के टिप्स दिए।

प्रकाश चंद ने साइबर फ्रॉड से बचने के लिए टिप्स दिए कि किसी भी ऑडियो, वीडियो संदेश को सत्य न मानें आजकल ए. आई. से भ्रामक चीजें बनाकर मीडिया में परोस दी जा रही हैं। अनजाने लिंक को क्लिक करने से बचें। जैसे आजकल किसी भी बैंक के नाम से पेंशन कार्ड बनाने के फ्राड मैसेज मीडिया में प्रसारित हो रहे हैं कई वरिष्ठ नागरिकों के पैसे इस फ्राड से ठगे जा चुके हैं।

बैठक में हंसराज माही, ए. एस. डारिया एवं श्री एवं श्रीमती के. सी. गोयल आदि ने गीत संगीत से मनोरंजन किया।

बैठक में अगस्त महीने में पैदा हुए सदस्यों प्रेम चंद कश्यप,रामपाल यादव, विजय कुमार का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया । इस मौके पर इन सदस्यों को माला पहना कर एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया । सभा मे श्री प्रकाश चन्द जनरल सेक्रेटरी वी. डी. मिश्रा, कुलदीप सिंह, रामऔतार, ए. एस.डारिया सीनियर उप प्रधान, भगवान सिह, डाक्टर संध्या देवी, श्रीमती सुरेंद्र कौर एवं सुनील तथा श्री के .सी. गोयल श्री गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।

पेंशनरस वेलफेयर एसोसिएशन अम्बाला के प्रधान अविनाश गुप्ता की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *