कवि सुनील कुमार खुराना धरती मित्र सम्मान 2026 से सम्मानित
नकुड़, सहारनपुर। विचार क्रांति प्रोत्साहन परिषद सिंगरौली मध्य प्रदेश के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर चलाए गए मिशन पौधारोपण अभियान में उत्कृष्ट विशेष योगदान के लिए नकुड़ सहारनपुर के सुप्रसिद्ध कवि सुनील कुमार खुराना को विचार क्रांति धरती मित्र सम्मान 2026 से नवाजा गया है। आकाशवाणी नजीबाबाद से सम्मानित नकुड़ सहारनपुर के कवि सुनील कुमार खुराना यह सम्मान प्राप्त करने वाले पहले साहित्यकार हैं।

3 जून से 07 जून तक विशेष ऐतिहासिक अभियान में नेपाल सहित भारत के 24 राज्यों के 416 स्थानों पर 1893 पौधौं का रोपण किया गया है। शिक्षक और कवि सुनील कुमार खुराना को यह सम्मान 20 जून 2026 को ऑनलाइन प्रेषित किया है। संस्था के संस्थापक राजकुमार जायसवाल विचारक्रांति एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष धानू राम साहू ने सुनील कुमार खुराना के पर्यावरण संरक्षण,हरित विकास एवं जन-जागरूकता के प्रति समर्पण का आभार प्रकट किया है।
साहित्य और पर्यावरण में सक्रिय भूमिका
एक पौधा -एक संकल्प,एक बेहतर कल के मूल मंत्र के साथ समाज में साहित्य और पर्यावरण दोनों क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सुनील कुमार खुराना विचार क्रांति से समाज क्रांति के मंत्र को साकार कर रहे हैं।
