सुनील कुमार खुराना को राष्ट्रीय हरियाली सम्मान 2026

सहारनपुर के सुनील कुमार खुराना को राष्ट्रीय हरियाली सम्मान 2026

सहारा चैरिटेबल ट्रस्ट और पीआरडी वेलफेयर फाउंडेशन महुली संत कबीर नगर उत्तर प्रदेश
द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर सहारनपुर निवासी सुनील कुमार खुराना को राष्ट्रीय हरियाली सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर संस्था के संस्थापक डॉ अखलाक अहमद ने बताया कि सुनील कुमार खुराना साहित्य ही नहीं पर्यावरण के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपना योगदान दे रहे हैं। डॉ अखलाक अहमद ने बताया की खुराना को यह सम्मान हरियाली और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अनुकरणीय निष्ठा और निस्वार्थ सेवा के लिए दिया गया है। फाउंडेशन के सचिव वी के सैनी ने भी खुराना के लोक कल्याण के प्रति समर्पण की सराहना की।

इस मौके पर सुनील कुमार खुराना ने कहा कि आज धरती पर प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। विश्व पर्यावरण दिवस पर सभी प्राणियों को पर्यावरण को बचाने के लिए एक पेड़ अवश्य ही बचाना चाहिए।

विज्ञप्ति पर आधारित रिपोर्ट