28 जुलाई को विकलांग अधिकार मंच का जिला सम्मेलन होगाः कृष्ण गुरी
पेंशन को लेकर विकलांग अधिकार मंच हरियाणा भविष्य में बड़ा आंदोलन करेगाः सुरेंद्र गोयल
हिसार। विकलांग अधिकार मंच हरियाणा की हिसार जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान कृष्ण गुरी की अध्यक्षता में विकलांग मंच कार्यालय जवाहर नगर हिसार में हुई है। बैठक का संचालन जिला सचिव संदीप हिसार ने किया है । बैठक में राज्य की ओर से प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल और राज्य महासचिव ऋषिकेश राजली भी पहुंचे।
ब्लाक सम्मेलन 15 से 25 जुलाई तक
जिला प्रधान कृष्ण गुरी ने बताया कि बैठक में सर्व सहमति से फैसला लिया गया कि 28 जुलाई को हिसार में विकलांग अधिकार मंच हरियाणा का जिला प्रतिनिधि एक दिवसीय सम्मेलन किया जाएगा, इससे पहले 15 जुलाई को अग्रौहा,20 जुलाई को उकलाना, 21 जुलाई को हांसी और 25 जुलाई को खेड़ी चोपड़ा ब्लॉक का सम्मेलन किया जाएगा। इससे पहले गांव-गांव में सदस्यता अभियान चलाकर विकलांगों को विकलांग अधिकार मंच का सदस्य बनाकर उसे जोड़ा जाएगा। जिला सम्मेलन में आगामी रूपरेखा बनाई जाएगी।
प्रमाण पत्र की मांग गलत
प्रेस बयान में प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र गोयल ने बताया कि जो विकलांग पेंशन ले रहा है, सरकार उनके पास मैसेज भेज कर कह रही है कि अपनी उम्र का प्रमाण पत्र देकर परिवार पहचान पत्र में उसे 30 दिन के अंदर वेरीफाई करवाना जरूरी है,इससे पहले भी सरकार ने काफी बुजुर्ग, विधवा और विकलांगों की पेंशन रोक दी थी।
उम्र प्रमाणपत्र मांगने की आलोचना
विकलांग अधिकार मंच के विरोध करने पर जिसमें से कुछ की पैंशन सरकार ने वापस डाल दी थी और काफी विकलांगों की अभी भी रोकी हुई है। इसमें भी कई ऐसे विकलांग है जिसमें उसके तमाम डॉक्यूमेंट सही है लेकिन विभागीय गलती के कारण पेंशन रोक रखी है, बार-बार अपील करने पर भी उसकी पेंशन चालू नहीं की जा रही है। विभाग व सरकार अपनी गलती मानने को तैयार नहीं है, उल्टा विकलांगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। काफी विकलांगों की उम्र का पहचान पत्र नहीं है जो सरकार मांगती है ।
दो लाख विकलांगों को ही पेंशन
हम सरकार पर पूछना चाहते हैं पेंशन उसकी विकलांगता के आधार पर बनी हुई है, उम्र के हिसाब से नहीं ? फिर भी उनकी पेंशन को क्यों काटा जा रहा है ? विकलांगों की आबादी 15 लाख से अधिक है लेकिन हरियाणा सरकार 2 लाख विकलांगों को ही पेंशन दे रही है और उनकी पेंशन भी सरकार ने काटने का मन बना लिया है। विकलांगों की पेंशन काट कर आखिर सरकार साबित क्या करना चाहती है ? दूसरी तरफ हरियाणा की प्राइवेट बसों में विकलांगों का फ्री बस पास की घोषणा ना करके सरकार ने विकलांगों के साथ धोखा किया है। हम इसकी कड़े शब्दों में आलोचना करते हैं। तमाम मुद्दों को लेकर भविष्य में विकलांग अधिकार मंच हरियाणा राज्य सम्मेलन के दौरान बड़े आंदोलन की घोषणा करेगा।
आज की बैठक में सुरेंद्र गोयल, ऋषिकेश राजली, कृष्ण गुरी, संदीप हिसार, सुबेसिंह लोहान, नरेश भारतीय, महावीर कुलेरी, नसीब राजली, लाल सिंह नारनौंद, सतीश कापड़ों आदि उपस्थित रहे।
संदीप जिला सचिव, विकलांग अधिकार मंच, हिसार(हरियाणा) की रिपोर्ट
