पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन ने सदस्यों को एसआईआर फार्म भरने के लिए जागरूक किया
अंबाला। पेंशनर्ज वेलफेयर एसोसिएशन, अंबाला की मासिक बैठक एसोसिएशन प्रधान अविनाश गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में सदस्यों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के फार्म भरने के प्रति सदस्यों को जानकारी दी गई।

बैठक के आरंभ में भारत पेंशनर्स समाज के सेक्रेटरी जरनल दिवंगत श्रद्धेय महेश्वरी जी की प्रथम पुण्यतिथि पर सभी सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी व उनकी पुरानी स्मृतियों को याद कर शोक व्यक्त किया गया।

संस्था के संस्थापक प्रेम चंद कश्यप ने पेंशनर्ज के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया एवं उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताया।
रेलवे पेंशनर्स के तत्कालीन मुद्दे ई पास पर पर स्पष्ट करते हुए बताया कि कम पढ़े लिखे, वरिष्ठ नागरिकों को ई पास लेने में असुविधा होने की समस्या को सरकार ने ध्यान में रखते हुए विचार करने का आश्वासन दिया है लेकिन कोई आधिकारिक घोषणा न होने के कारण अभी यह विषय लंबित है। इससे लोगों में रोष है।

सेवानिवृत्त के बाद एसोसिएशन में सदस्यता ग्रहण करने वाले सदस्य सुनील कुमार जी का माला पहना कर स्वागत किया गया।
प्रकाश चंद्र ने साईबर फ्राड पर अपनी बात रखी और वरिष्ठ जनों को ऐसे फ्राड से बचने पर चर्चा की साथ ही उन्होंने भारत सरकार द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान पर लोगो को उपलब्ध कराए जा रहे फार्म को कैसे भरें के विषय को रेखांकित किया। साथ ही बैठक में आई टी आर को 31जुलाई की समय सीमा के अंदर भरने पर भी चर्चा की गई।
इस बैठक में विशेष रूप से आमंत्रित सरदार निर्मल सिंह ,नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के भूतपूर्व मंडलमंत्री के 30 जून को सेवा निवृत होने पर उनको शाल व स्मृति चिह्न देकर स्वागत किया गया ,इस अवसर पर मंडल मंत्री रहते हुए उनके योगदान को सराहा गया। कामरेड निर्मल सिंह ने अपने जीवन संघर्ष को सदस्यों के सामने रखा कि किस तरह एक ग्रामीण पृष्ठ भूमि से निकल कर वे बहुत से लोगों खास कर अपने पंजाबी प्रोफेसर रत्न सिंह ढिल्लों एवं उनसे पूर्व मंडल मंत्री सी एस बाजवा से प्रेरणा पा कर आगे बढ़े।
जुलाई महीने मे पड़ने वाले सात सदस्यों के जन्म दिन को धूमधाम से मनाया एवं सदस्यों को माला पहना कर एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया जिसमें मंगत राम, प्रकाश चन्द्र,रविन्द्र मेहता,सुरेन्द्र निझावन,एस के भोरिया शामिल थे।
अध्यक्ष अविनाश गुप्ता ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
