चौधरी छोटूराम मंच की बैठक संपन्न, प्रदेश भर के पदाधिकारी हुए शामिल

  1. चौधरी छोटूराम मंच की बैठक संपन्न, प्रदेश भर के पदाधिकारी हुए शामिल

चौधरी छोटूराम मंच के तत्वावधान में आज स्प्रिंग फील्ड गार्डन, कैथल में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूरे हरियाणा प्रदेश से मंच के पदाधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी वीरेंद्र सिंह उपस्थित रहे, जबकि बैठक की अध्यक्षता चौधरी छोटूराम विचार मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी युधिष्ठिर तंवर ने की।

oplus_1024

बैठक में चौधरी छोटूराम जी की विचारधारा, उनके कार्यों तथा योगदान पर विस्तृत चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया कि चौधरी छोटूराम साहब के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। इस दिशा में कुछ विशेष योजनाओं को शीघ्र अमल में लाया जाएगा।

बैठक में यह भी फैसला लिया गया कि जल्द ही जिला स्तर तथा ब्लॉक स्तर पर युवाओं को मंच से जोड़ने का अभियान शुरू किया जाएगा, ताकि युवा पीढ़ी को चौधरी छोटूराम की प्रगतिशील विचारधारा से जोड़ा जा सके।

कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में युवा साहित्यकार *राजेश भारती ने अपनी नवप्रकाशित पुस्तक “रेत पर रेखाएँ” मुख्य अतिथि चौधरी वीरेंद्र सिंह को भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *