अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ, करनाल, पानीपत कैथल इकाई, करनाल।
करनाल, 14 मार्च 2026 (नि सं) आज दिनांक 14 मार्च 2026 को अखिल भारतीय प्रगतिशील लेखक संघ हरियाणा की करनाल, कैथल पानीपत इकाई की कार्यकारिणी के सदस्यों की एक मीटिंग करनाल के सेक्टर 12 स्थित हुडा कर्मचारी यूनियन कार्यालय में श्री अशोक भाटिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें इकाई द्वारा किए गए पिछले कार्यों और गतिविधियों की समीक्षा की और साथ ही आगामी 23 मार्च को शहीदे आज़म भगत सिंह के शहीदी दिवस 23 मार्च को अन्य प्रगतिशील संगठनों के साथ सहयोग करते हुए व्यापक रूप से मनाए जाने का निर्णय लिया गया। मीटिंग में करनाल, पानीपत और कैथल के कार्यकारिणी के दस सदस्यों श्री अशोक भाटिया, श्री करनैल चंद, श्री अमनदीप सिंह, श्री ओम प्रकाश श्री अनिल ख़याल और श्री अमृत लाल आदि सहित दस के करीब सदस्यों ने भाग लिया। मीटिंग में करनाल, पानीपत और कैथल के लेखक साथियों से आग्रह किया गया 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस को सफलता पूर्वक मनाए जाने के लिए हर संभव सहयोग करें। शहीदी दिवस पर प्रखर शोधार्थी और चिंतक श्री विकास साल्याण को शहीद भगत सिंह के व्यक्तित्व और विचारधारा पर उसके अब के कई अनछुए पक्षों को उजागर करने के लिए एक शोधात्मक व्याख्यान तैयार करने का आग्रह किया गया जिसे श्री साल्याण ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। आगामी 23 मार्च को मनाए जाने का स्थान अन्य प्रगतिशील संगठनों से विचार विमर्श करके निर्धारित किया जाएगा जिस के बारे में 17 मार्च को घोषणा की जाएगी।
— जारी कर्ता डॉक्टर करनैल चंद सचिव।
