जनवादी लेखक संघ, हरियाणा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा
जनवादी लेखक संघ, हरियाणा की राज्य कमेटी की बैठक 25 फरवरी को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता राज्य अध्यक्ष जयपाल तथा संचालन राज्य सचिव सरदानन्द राजली ने की।
जलेस हरियाणा द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि ऑनलाइन बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की गई और आगामी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन विस्तार, सक्रियता बढ़ाने तथा जनवादी मूल्यों के व्यापक प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए।
सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि राज्य कमेटी की अगली ऑफलाइन बैठक रविवार आगामी 1 मार्च को रोहतक में आयोजित की जाएगी। यह बैठक प्रातः 10:00 बजे से सायं 3:00 बजे तक चलेगी।
सभी सदस्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। साथियों ने कहा कि संगठन की मजबूती उसकी एकता, प्रतिबद्धता और सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। उपस्थित सभी साथियों ने आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की सहमति व्यक्त की।
बैठक में डॉ. रणबीर सिंह दहिया, अनुपम शर्मा, प्रमोद गौरी, विनोद सिल्ला, डॉ. ओमप्रकाश करुणेश, नरेश प्रेरणा, मनजीत राठी, राममेहर कमेरा, मनीषा, दीपक वोहरा, ऋषिकेश राजली, सिद्दीक़ी अहमद मेव, सुरेखा, कर्मचंद केसर सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
