भारती की दो कविताएँ

भारती की दो कविताएँ

 

सच बोलने की सजा

 

आवाज उठाई सच की, हर मोड़ पर इम्तिहान मिले।
सच की महफिल में मुझको, सब झूठे इंसान मिले।

जो चेहरे अपने लगते थे , वो सारे चेहरे बदल गए।
सच की राह पर चलने से, कई रिश्ते सारे बदल गए ।

कांटे राह में बहुत मिले, ताने भी हर मोड़ मिले ।
राह में मैं रही अकेली, नकली राहगीर बहुत मिले ।

झूठ कुछ पल चमकेगा, सच की अपनी शान रहे ।
पर हारे नहीं मन कभी, यही हमारी पहचान रहे।

 

चीख

 

दुनिया ने खुशहाल समझा जब वो हंसी

दुनिया ने कमजोर समझा जब वो रोई

दुनिया ने संस्कारी समझा ,जब रिश्तों को संवारा

जीती रही अपने सपनों का गला घोंटकर

परखी गई वो कभी कपड़ों से तो कभी चरित्र से

दौर भी बदला, कानून भी बदले पर सोच नहीं बदली।

दबी है आज भी उसकी चीख अक्सर चारदीवारी में।

Comments

Your email address will not be published.

0