ट्विटर पर केंद्रीय कर्मचारी  BoycottUPS चलाएंगे अभियान

 

चंडीगढ़। केंद्रीय कर्मचारियों में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) की संशोधित प्रारूप से और ज्यादा नाराजगी बढ गई है। यूपीएस के नये प्रारूप के विरोध में  23 मार्च को शाम चार बजे नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत ने ट्विटर पर #BoycottUPS के नाम से अभियान चलाने का फैसला किया है। इस अभियान में मुख्य रूप से माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और कार्मिक मंत्री को टैग करके देश के लाखों कर्मचारियों के संदेश को स्पष्ट रूप में भेजा जाएगा। यह जानकारी नेशनल मिशन फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ मनजीत सिंह पटेल ने दी है। उन्होंने कर्मचारियों के साथ अन्य लोगों को भी इस अन्याय के खिलाफ साथ देने की अपील की है।