मोदी अर्थात् राजनीति का ज़ीटा फलन!
-अरुण माहेश्वरी
झूठों के सरताज मोदी आईआईटी खड़गपुर के छात्रों के सामने बोल गए कि बंगाल में पचास साल पहले सेमीकंडक्टर बनाने के कारख़ाने का प्रस्ताव आया था जिसे लाल झंडा वालों ने रोक दिया ।
बारह साल की तंद्रा से निकल कर मोदी कह रहे हैं कि उन्होंने अब सेमीकंडक्टर मिशन का बीड़ा उठाया है ।
मोदी जी से कोई पूछे कि उनके इस मिशन के लक्ष्य, 28 नैनोमीटर चिप्स का उत्पादन तो ताइवान में 2011 से शुरू हो गया था । उसी समय ताइवान की कंपनी ने गुजरात के धोलेरा में टाटा के साथ मिल कर उसके उत्पादन को शुरू करने का प्रस्ताव रखा था । तब मोदी ही गुजरात के मुख्यमंत्री थे । टाटा के उस प्रकल्प का क्या हुआ ?
आज तक भी वह धोलेरा प्रकल्प बन ही रहा है । अभी कहा जा रहा है कि 2028 तक वहां उत्पादन शुरू हो पायेगा ।
सवाल है कि जिन चिप्स का उत्पादन सारी दुनिया में 2011 में ही सबसे पहले शुरू हुआ, उसके उत्पादन का प्रस्ताव पचास साल पहले किसने वाम मोर्चा सरकार के सामने रख दिया ?
2011 में वाम मोर्चा सरकार का तो अंत हो गया था । उस समय जिस गुजरात में जो ठोस प्रस्ताव आया था, उसके पंद्रह साल बीत जाने पर भी अब तक अमल में क्यों नहीं लाया जा सका?
सचमुच, मोदी से बड़ा लफ़्फ़ाज़ दुनिया में ढूँढे नहीं मिलेगा ।
आज के अख़बार में एक महत्वपूर्ण ख़बर है कि एंथ्रोपिक के एक गणितज्ञ ने एआई की मदद से डेढ़ सौ साल से भी पुरानी गणित की रीमान परिकल्पना का प्रमाण पेश किया है। इस रीमान परिकल्पना में एक दिलचस्प पद आता है, ज़ीटा फलन ( Zeta function) । ज़ीटा फलन अर्थात् एक ऐसी गणितीय क्रिया जिसमें कुछ ख़ास संख्याएँ डालें तो जवाब में शून्य ही आता है।
कहना न होगा, हमारे यहाँ कुछ लोग ज़ीटा फलन से भी दो क़दम आगे के हैं। जहाँ बैठ जाएँ, वहीं सारा किया-धरा शून्य हो जाता है ।
मोदी भारतीय राजनीति के ज़ीटा फलन ही हैं, जो जहाँ लग जाये, शून्य पैदा कर देते हैं, यानी सब गुड़ गोबर कर देते हैं। भारत जीवन के हर क्षेत्र में उनकी इस “ज़ीटा फलन” जैसी मौजूदगी को हर दिन झेल रहा है।
