डॉ रीटा अरोड़ा की लघुकथा – सहेजकर रखना

युवाओं, अब यह स्वतंत्रता की मशाल तुम्हारे हाथों में है। इसे केवल संभालना नहीं, और अधिक उज्ज्वल बनाना है, ताकि आने वाली पीढ़ियां गर्व से कह सकें - “हमारे पूर्वजों ने हमें आज़ादी दी थी, और हमने उस आज़ादी को सम्मान, एकता और कर्म से जीवित रखा।”

लघुकथा

सहेजकर रखना

डॉ रीटा अरोड़ा

 

“माँ, आजकल रिश्ते इतनी जल्दी क्यों टूट जाते हैं?” बेटी ने चाय का कप रखते हुए पूछा।

माँ मुस्कराई, “क्योंकि बेटा, आजकल लोग रिश्ते बनाना तो जानते हैं, उन्हें निभाना नहीं।”

“लेकिन माँ, पैसा कमाना, घर बनाना, नाम और इज्जत कमाना भी तो आसान नहीं है।”

“बिल्कुल नहीं। मगर इन सबसे मुश्किल है, जो कुछ कमाया है, उसे सहेजकर रखना।”

“वो कैसे?”

“बेटा, दौलत मेहनत से कमाई जाती है, लेकिन एक गलत फैसले में चली भी जाती है। इज्जत वर्षों के व्यवहार से बनती है, मगर एक कटु शब्द उसे मिटा सकता है। प्रेम पाने में उम्र गुजर जाती है, लेकिन अहंकार उसे पलभर में दूर कर सकता है।”

बेटी कुछ सोचते हुए बोली, “और अच्छा इंसान?”

माँ ने उसका हाथ पकड़ लिया।

“अच्छा इंसान मिलना भी किस्मत है। लेकिन उससे भी बड़ी समझदारी है, उसके मन को कभी इतना आहत न करना कि वह तुम्हारे साथ रहते हुए भी तुमसे दूर हो जाए।”

“तो क्या हर रिश्ते को बचाने के लिए समझौता करना जरूरी है?”

माँ कुछ पल चुप रही, फिर बोली—

“नहीं बेटा, रिश्ता तभी सहेजा जाता है, जब दोनों उसकी कीमत समझें। अकेला व्यक्ति आखिर कब तक मुट्ठी बंद रखेगा?”

बेटी ने माँ की ओर देखा। इस बार उसके पास कोई सवाल नहीं था।

Comments

Your email address will not be published.

0