पेंशनर्स एसोसिएशन अंबाला ने किया दिवाली मिलन कार्यक्रम

पेंशनर्स एसोसिएशन अंबाला ने किया दिवाली मिलन कार्यक्रम

  • सभी पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ सुनिश्चित करे सरकार

 

अंबाला। एन. आर. एम. यू. कार्यालय अंबाला में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन अंबाला की मासिक बैठक एवं दिवाली मिलन कार्यक्रम प्रधान अविनाशी गुप्ता की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ।

बैठक की शुरुआत एसोसिएशन के संस्थापक प्रेम चंद कश्यप ने की। उन्होंने बताया कि कभी केंद्रीय कर्मचारियों की पेंशन तीस प्रतिशत होती थी जो लम्बे संघर्षों से पचास प्रतिशत बनी लेकिन अब सरकार पेंशन के प्रति नकारात्मक रूख अपनाती जा रही है। आने वाले समय में पेंशन धारकों के लिए कोई भी स्पष्टता नहीं दी जा रही। टर्म्स आफ रेफरेंस मे अभी तक 2026 के पूर्व केन्द्रीय पेंशनर्स के बारे मे कोई स्पष्टता नही है। आठवें वेतन आयोग का लाभ उन्हे मिलेगा कि नही, जबकि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला है कि पेंशन कोई खैरात नहीं बल्कि कर्मचारी का हक है। सरकार से हम सभी मांग करते हैं कि टर्म्स आफ रेफरेंस मे संशोधन कर सभी पेंशनर्स को आठवें वेतन का लाभ सुनिश्चित करे।

डाक्टर विजय कुमार ने सर्दियों में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि प्रोटीन का उचित सेवन स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है। इसका सबसे अच्छा स्रोत मूंगफली है इसका सेवन सर्दियों में करते रहना लाभदायक है। उन्होंने सर्दियों में होने वाली बीमारियों और उनसे बचाव पर चर्चा की साथ ही उन्होंने कहा कि आगे धुंध पड़ेगी उस में टू व्हीलर पर चलने से बचें और आवश्यक गर्म कपड़े पहन कर रखें।

एसोसिएशन के सेक्रेटरी प्रकाश चंद्र ने बताया कि 6 दिसंबर2026 को प्रस्तावित पेंशनर्स के कोलकाता में आयोजित सम्मेलन में अंबाला से 22 डेलीगेट शामिल होंगे जो कि बहुत ही अच्छा रुझान है। इस संबंध में सभी जरूरी व्यवस्थाएं कर ली गई हैं। उन्होंने नवंबर महीने में सभी को समय पर बैंक में जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की जानकारी दी एवं बताया कि इस बार आन लाइन जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की प्रक्रिया शुरू की गई है इसका लाभ उठाएं किसी भी फ्राड से बचने के लिए केवल बैंक में जाकर ही आन लाइन प्रमाण पत्र जमा कराएं । फ्राड करने वाले घर पर ही मोबाइल से प्रमाण पत्र का झांसा देकर लूट सकते है,ऐसी आने वाली काल को नजरअंदाज करें।

सुरेन्द्र कुमार जाटव रिटायर्ड जज ने अपने जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि हमें दोस्ती के दायरे बढ़ाने चाहिएं जो जीवन में खुशी देता है। पेंशनर्स एसोसिएशन अन्य कार्यों के साथ ही आपसी प्रेम भाव बढ़ाने का अवसर भी देता है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापे में जीवन को जितना आसान बनाएगे उतना ही अच्छा जीवन चलेगा। जितना हो सके जरूरतमंद की मदद करें और अपनी जरूरतें सीमित रखें।जीवन में सबसे बड़े और विश्वनीय साथी पति पत्नी ही आपस में होते हैं ।

इस मीटिंग में हंसराज माही जी,भगवान सिंह जी व सुरेंद्र कुमार जाटव जी ने गीत गा कर सभी का मनोरंजन किया।

नवंबर माह की बैठक में डाक्टर संध्या देवी, भगवान सिंह, भूपेंद्र जी, जिन सदस्यों का इस महीने में जन्म दिन पड़ता है उन्हें माला पहना कर एवं गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया।

बैठक में कुलदीप सिंह,भगवान सिंह,बलविंद्र सिंह ,गुरमीत सिंह, ऐ. एस. डारिया, भूपेंद्र कुमार ,आत्मा सिंह वी डी मिश्रा जी आदि उपस्थित रहे।

अबाला से अविनाशी गुप्ता की रिपोर्ट

Comments

Your email address will not be published.

0