कविता
लड़ाई पहले होती है सिद्धांत बाद में …
-
मतलब वर्ग संघर्ष पहले है ओर वर्ग संघर्ष का सिद्धान्त बाद में
-
और जो आपकी सच्ची लड़ाई में आपके साथ नहीं वो आपका कॉमरेड नहींं
कॉमरेड…
मोहन मुक्त
कॉमरेड…
जो सिद्धांत नहीं पढ़ते
वो भी लड़ते हैं
जो सिद्धान्त नहीं गढ़ते
वो भी लड़ते हैं
जो सिद्धान्त पढ़ नहीं सकते
वो भी लड़ते हैं
जो सिद्धांत गढ़ नहीं सकते
वो भी लड़ते हैं
जो सिद्धांत पढ़ नहीं पाते
वो भी लड़ते हैं
जो सिद्धांत गढ़ नहीं पाते
वो भी लड़ते हैं
कॉमरेड…
लड़ाई पहले है
सिद्धान्त बाद में
लड़ाई सत्य है
सिद्धान्त अवधारणा है
लड़ाई नदी है
सिद्धान्त नाव है
लड़ाई प्राकृतिक है
सिद्धान्त आविष्कार है
लड़ाई कभी नहीं मरी
सिद्धान्त ज़रूर सो जाते हैं
कॉमरेड…
मैं लड़ रहा हूँ
अपनी लड़ाई
सिद्धान्त की नहीं
कॉमरेड …
मेरी लड़ाई के परिणाम से निकलेंगे नए सिद्धान्त
लेकिन मुझे उनकी परवाह नहीं
मेरा ध्यान लड़ाई पर है
कॉमरेड …
तुम तय करो
कि तुम कॉमरेड ही हो ना
कॉमरेड
लड़ाई जारी है
तुम तय करो
सिद्धान्त से पहले
तुम…किसके कॉमरेड हो ?
