जेनसन-एलिस दैहिक-संबंधों के बीच ट्रम्प की चुप्पी?
राजकुमार कुम्भज
अमेरिकन कंपनी एनवीडिया प्रमुख जेनसन हुऑंग और सिंगापुर की मेगास्पीड प्रमुख एलिस हुऑंग के विवाहेत्तर-संबंधों की वज़ह से इस वक़्त दुनियाभर के शेयर-बाज़ारों और शेयर-कारोबारियों में माहौल गरमाया हुआ है.वर्ष 1993 में जेनसन हुऑंग ने ही एनवीडिया कंपनी की स्थापना की थी, जबकि कंपनी बोर्ड ने इस कथित मामले के संदर्भ में 18 नवंबर को अपनी बैठक बुलाई है.
ख़ास सवाल तो यही है कि जेनसन हुऑंग और एलिस हुऑंग के दैहिक-संबंधों की संपूर्ण विधिवत जानकारी, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वर्ष 2025 से ही मिलती रहने के बावजूद वे निष्क्रिय क्यों बने रहे?
” न्यूयॉर्क टाइम्स “का कहना है कि जेनसन हुऑंग के दैहिक-संबंध,एनवीडिया की उपाध्यक्ष किंबर्ली पाॅवेल ( 48 ) से भी रहे हैं.
इससे पहले कि कंपनी-बोर्ड अपने कंपनी प्रमुख जेनसन हुऑंग को मुख्य कर्ताधर्ता पद पर,रहने देने अथवा नहीं रहने देने,के बारे में अपना कोई भी विचार सार्वजनिक करता,उससे बहुत पहले ही जेनसन हुऑंग ने इस्तीफ़ा देकर दुनियाभर में सम्मानित-सनसनी फैला दी है.
दुनिया की सबसे बड़ी एआई चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया के प्रमुख-मालिक जेनसन हुऑंग और कथित चीनी जासूस एलिस हुऑंग के दैहिक-संबंधों के संबंध में जैसी भी चटख़ारेदार चर्चाऍं हो रही हैं,उनसे एनवीडिया लड़खड़ा गया है.एनवीडिया के लड़खड़ाने से राजनीतिक परिदृश्य के परिणाम तो अभी आते-आते रहेंगे,लेकिन आर्थिक-जगत में लाभ-हानि का दौर-दौरा शुरू हो गया है.
” द इन्फ़ाॅर्मशन ” के अनुसार सिंगापुर स्थित, एलिस हुऑंग की कंपनी ” मेगास्पीड इंटरनेशनल ” के ज़रिए लगभग सत्तर हज़ार करोड़ से अधिक क़ीमत की प्रतिबंधित चिप,अमेरिका Via सिंगापुर,से चीन पहुॅंच चुकी हैं.ऐसे मुश्किल माहौल में एनवीडिया की ओर से जारी की गई इस साफ़-सफ़ाई का क्या मतलब हो सकता है कि जेनसन-एलिस के इस दैहिक-आकर्षण की बदौलत अमेरिकी कारोबार तथा अमेरिकी सुरक्षा आदि के प्रभावित होने का कोई कारण नहीं है?
एनवीडिया कंपनी लड़खड़ा रही है,इस बात का सबसे पहला सबूत बाज़ार से आ रहा है.जेनसन-एलिस प्रकरण के बाद शेयर बाज़ार में एनवीडिया कंपनी के शेयर लड़खड़ाने लगे हैं.अमेरिकी बाज़ार में कंपनी के शेयरों की क़ीमत लगभग सात फ़ीसदी तक गिर गई,लेकिन इस लड़खड़ाहट के बावजूद आशंका इस बात की जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं हो रहा है कि एनवीडिया का पैसा घूम-फिरकर वापस वहीं एनवीडिया की गुल्लक में ही लौट रहा है?
कहना ग़लत नहीं होगा कि जेनसन हुऑंग और एलन मस्क अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के परम मित्र तथा चुनावों में पैसा लगानेवालों में प्रमुख कर्ताधर्ता रहें हैं.( उदाहरण के लिए जेनसन हुऑंग और एलन मस्क की हैसियत भारत के मुकेश अंबानी और गौतम अडानी से कर सकते हैं )
मध्यावधि चुनावों में ट्रम्प के हार जाने से दोनों निवेशक वैसे भी मायूस हैं.एक ख़बर के मुताबिक़ एलन मस्क के तक़रीबन चार हज़ार करोड़ ख़र्च हो याकि डूब गये.जेनसन हुऑंग को कितना क्या नुकसान हुआ है उसका आकलन-अध्ययन जारी है.
अमेरिकी शेयर बाज़ार में कंपनी के शेयरों में लगभग सात से तेरह फ़ीसदी तक की गिरावट देखी गई,लेकिन लड़खड़ाते शेयरों के बावजूद आशंका इस बात की जताई जा रही है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि एनवीडिया का पैसा घूम-फिरकर वापस एनवीडिया की गुल्लक में ही लौट रहा है?
जेनसन से एलिस की मुलाक़ात एलिस के पति ने ही करवाई थी. एलिस चीनी जासूस है,ये अल्पज्ञात नहीं था.जेनसन और एलिस के दैहिक आकर्षण के क़िस्से भी चर्चित होते रहे हैं.अमेरिका से चीन वाया सिंगापुर तक जेनसन हुऑंग और एलिस हुऑंग के बीच चल रहे प्यार-व्यापार की तमाम छोटी-बड़ी ख़बरें राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को वर्ष 2025 से ही मिलती रही हैं.
बावजूद इसके राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की रहस्यमयी चुप्पी,विवादास्पद नहीं होने से कैसे बच सकती है?
15.11.26
