तर्कशील सोसाइटी, यमुनानगर इकाई की बैठक में गौहर रजा के भाषण पर चर्चा

तर्कशील सोसाइटी, यमुनानगर इकाई की बैठक में गौहर रजा के भाषण पर चर्चा

  • नई कमेटी का गठन, बलबीर सिंह सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुने गए

यमुनानगर। तर्कशील सोसाइटी यमुनानगर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक बलबीर सिंह एडवोकेट के निवास स्थान पर हुई । बैठक में प्रसिद्ध वैज्ञानिक और कवि गौहर रजा के बरनाला में दिए गए व्याख्यान पर चर्चा की गई
चर्चा गोष्ठी का आरंभ करते हुए राजेश बिन्द्रा ने अपनी और अनुपम सिंह के बरनाला में सम्पन्न तर्कशील पुस्तक मेले और सेमिनार में शामिल होने और वहां के अनुभव साझा किए । उनके अलावा कई अन्य लोगों ने डॉ. गौहर रज़ा के व्याख्यान पर वृहद चर्चा की । बलबीर ने उदाहरणों और दृष्टांत के साथ तर्कशील और वैज्ञानिक सोच की जरूरत पर बल दिया और सभी साथियों को इस का प्रसार प्रचार के लिए भरसक प्रयास करने का आग्रह किया। इसके अलावा अन्य सभी साथियों ने यमुनानगर में तर्कशीलता और वैज्ञानिक चिंतन को बढ़ावा देने के लिए अपने बहुमूल्य सुझाव दिये। विशेषकर सुश्री मोनिका डुमरा, लक्ष्मण विनायक और नवतेज गांधी के सुझाव बड़े सार्थक थे।
इन सुझावों पर आने वाले दिनों में साथियों द्वारा अमली जामा पहनाने का निर्णय लिया गया ।
सभी साथियों द्वारा सर्वसम्मति से बलबीर सिंह एडवोकेट को तर्कशील सोसाइटी की यमुनानगर इकाई का प्रधान चुना गया । राजेश बिन्द्रा द्वारा अन्य पदाधिकारियों की निम्नलिखित विवरण के अनुसार पुनः घोषणा की गई।
प्रधान बलबीर सिंह
उप प्रधान जसवंत सिंह
सचिव रामतीरथ यादव
सह सचिव अनुरोध कुमार
कोषाध्यक्ष अनुपम सिंह

प्रसार सचिव संदीप मेहता ने समापन वक्तव्य दिया।

राजेश बिन्द्रा, राज्य महासचिव, तर्कशील सोसाइटी हरियाणा की रिपोर्ट

Comments

Your email address will not be published.

0