तर्कशील सोसायटी की बैठक में भावी योजनाओं पर चर्चा
-
स्कूली बच्चो में वैज्ञानिक चेतना के प्रसार पर दिया जोर
कैथल। तर्कशील सोसायटी हरियाणा के प्रचार प्रसार अभियान के उद्देश्य से आज आंबेडकर भवन ,कैथल में एक मीटिंग रखी गई।
मीटिंग की अध्यक्षता प्रधान सुभाष तीतरम ने की एवं मंच संचालन राज्य सचिव राजेश बिंद्रा ने किया ,इसके अलावा मंच पर अभियान पत्रिका के संपादक मंडल सदस्य राजेश काकडू, साहित्यकार बलदेव माहरोक, डाक्टर आंबेडकर भवन के प्रधान वेद प्रकाश रंगा भी मंचासीन रहे।

बैठक की शुरुआत कोषाध्यक्ष बलजीत भारती ने कैथल में रखी इस मीटिंग का उद्देश्य समाज में से अंधविश्वास समाप्त करने एवं वैज्ञानिक चेतना का प्रचार प्रसार करना बतलाया। उन्होंने तर्कशील सोसायटी हरियाणा की भावी योजनाओं को रेखांकित किया। अभियान पत्रिका के संपादक मंडल सदस्य राजेश काकडू ने संस्था में महिलाओं की ज्यादा भागीदारी की बात की साथ ही समय के साथ होते बदलावों के अनुसार सोसायटी को ढालने की जरूरत बताई।
किसान नेता कर्मजीत सिंह ने तर्कशील सोसायटी के शुरआती दौर में स्वयं के इस से जुड़ने और जीवन में तर्कशील विचारों को अपना कर अपनी जीवन यात्रा पर प्रकाश डाला। किसान आंदोलन में उन्होंने अपनी सक्रियता को तर्कशील आंदोलन से प्रेरणा बताया।
नौजवान भारत सभा के सदस्य अजय ने स्कूलों में बच्चों के बीच वैज्ञानिक चेतना के कार्यक्रम ले जाने की बात की उन्होंने कहा कि इससे बच्चों के मनो से अंधविश्वास समाप्त करने में सहायता मिलेगी, उन्होंने स्वयं नौजवान भारत सभा के माध्यम से बच्चों के बीच वैज्ञानिक चेतना की कार्यशालाएं चलाने की बात की।
तर्कशील पथ पत्रिका के संपादक गुरमीत अंबाला ने लोगों के बीच वैज्ञानिक चेतना की पुस्तकों के साथ ही इन्हें वीडियो ऑडियो बुक,पी. डी. एफ. रूप में किताबों के चलन बढ़ने पर इस दिशा में कार्य करने पर बल दिया।
ज्ञान विज्ञान समिति के सदस्य गोपाल ने वैज्ञानिक चेतना का गीत गाकर लोगों का मनोरंजन किया ।
इसके अलावा राजेश पेगा ईश्वर सिंघपूरा,ने भी मीटिंग को संबोधित किया। इस मीटिंग में कैथल इकाई का गठन भी किया गया ।
