पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (एन आर) अम्बाला की मासिक बैठक सम्पन्न

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन (एन आर) अम्बाला की मासिक बैठक सम्पन्न

  • डिजिटल फ्राड के प्रति किया जागरूक, सदस्यों का जन्मदिन मनाया 
  • श्रीलंका की शांति सेना में शामिल शहीद लांस नायक सरदार मंजीत सिंह की पत्नी रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कुलदीप कौर को किया सम्मानित 

अंबाला। पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन अम्बाला की मासिक बैठक  2 मई  को  अविनाशी गुप्ता प्रधान की अध्यक्षता मे अंबाला में सम्पन्न हुई । सभा के प्रारंभ में  प्रेम चंद कश्यप संस्थापक पी.डब्ल्यू.ए एवं सेक्रेट्री (रेलवे )भारत पेंशनर्ज समाज द्वारा भारत सरकार एवम रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित/संशोधित पेंशनर्स के संबंध में नए नियमों की जानकारी दी एवं इन आदेशों पर चर्चा की ।


भारत पेंशन समाज नई दिल्ली के द्वारा हर माह प्रकाशित की जाने वाली पत्रिका के बारे में बताया ,सभी सदस्यों को बी.पी.एस. का सदस्य बनने को प्रेरित किया।
डॉक्टर विजय कुमार (चेयर पर्सन ) के द्वारा सेहत को संभालने की जानकारी दी गई और गर्मी के दिनों में लू से बचाव पर चर्चा की।

इस माह जिन सदस्यों का जन्मदिन है उनका जन्मदिन धूम धाम से मनाया गया,और उन्हें सम्मानित किया गया । सतीश कालरा , रोमेश लाल,  संजय मेहता श्रीमती कुलदीप कौर द्वारा अपने अपने जन्मदिन के अवसर पर सभी को मिष्ठान वितरण किया ।
प्रकाश चन्द्र जनरल सेक्रेटरी ने आज कल होने वाले ऑन लाइन फ्रॉड से बचने के विषय में जानकारी दी और सभी को ऐसे फ्राॅड के प्रति सदा सतर्क रहने के लिए कहा कि आज कल सीनियर सिटीजन को डिजिटल अरेस्ट के मामलों में फंसाने के प्रति सतर्क किया कि ऑन लाईन फ्राड करने वाले ज्यादातर पेंशनर्ज को निशाना बनाते हैं।
सभा में रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी कुलदीप कौर को सम्मानित किया गया जिनके पति लांस नायक सरदार मंजीत सिंह 1987 में श्री लंका में भेजी गई शांति सेना की  सिख रेजीमेंट में विशेष बहादुरी प्रदर्शित करते हुए शहीद हो गए थे, जिसकी चर्चा आज कल सोशल मीडिया में हो रही। जनरल बख्शी ने इस घटना को विशेष रूप से सोशल मीडिया में उठाया है।
बैठक में नए सदस्य के रूप मे श्रीमती सुरेंदर कौर रिटायर्ड चीफ मैट्रन रेलवे हॉस्पिटल अम्बाला ने सदस्यता ग्रहण  की। इस अवसर पर ए .एस. डारिया,  राम अवतार ,  आर सी गुप्ता,  कुलदीप सिंह, श्रीमती कुलदीप कौर, सुभाष मेहता,  महेश, बलविंदर कुमार आदि उपस्थित थे । बैठक का समापन पर अविनाशी गुप्ता प्रधान ने सभी आगन्तुकों का स्वागत व आभार व्यक्त किया ।

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन एन. आर. अम्बाला के प्रधान अविनाशी गुप्ता की रिपोर्ट 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *