दिल्ली में सीएबी एंड यूटी एम्प्लाइज एसोसिएशंस फोरम का गठन, डॉ मनजीत पटेल कन्वीनर बने

दिल्ली में सीएबी एंड यूटी एम्प्लाइज एसोसिएशंस फोरम का गठन, डॉ मनजीत पटेल कन्वीनर बने

  • फोरम केंद्र शासित प्रदेशों एवं केंद्रीय स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारियों के अधिकारों के लिए आवाज उठाएगा

नई दिल्ली। 2 अप्रैल वीरवार को दिल्ली विश्वविद्यालय स्थित DUCLSA कार्यालय में 19 संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य भारत सरकार के अंतर्गत आने वाले केंद्र शासित प्रदेशों एवं केंद्रीय स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारियों को केंद्र सरकार के कर्मचारियों के समकक्ष अधिकार दिलाना था। इस अवसर पर ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के बैनर तले “CAB & UT Employees Associations Forum” (सीएबी एंड यूटी एम्प्लाइज एसोसिएशंस फोरम) का सर्वसम्मति से गठन किया गया।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नवगठित फोरम केंद्र शासित प्रदेशों एवं केंद्रीय स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारियों के अधिकारों के लिए सशक्त एवं एकजुट आवाज उठाएगा। डॉ. मंजीत सिंह पटेल को फोरम का कन्वीनर नियुक्त किया गया तथा विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों को सह-कन्वीनर नामित किया गया।

बैठक में यह भी घोषणा की गई कि फोरम का अगला सम्मेलन 28 जून को दिल्ली में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के विभिन्न स्वायत्त संस्थाओं के कर्मचारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। उक्त सम्मेलन में फोरम का विस्तार करते हुए इसे एक कॉन्फेडरेशन के रूप में स्थापित किया जाएगा।

फोरम ने अपने वक्तव्य में कहा कि अंग्रेजों के काल से चले आ रहे भेदभावपूर्ण तरीकों एवं कानूनों को समाप्त करना आवश्यक है तथा आगामी आठवें केंद्रीय वेतन आयोग के समक्ष इन मुद्दों को प्रभावी एवं मजबूती के साथ उठाया जाएगा।

सभी सहभागी संगठनों ने कर्मचारियों के अधिकारों की रक्षा एवं उन्हें समकक्ष सुविधाएं दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *