किस्सा सुभाष चन्द्र बोस – वार्ता 7
नेता जी सुभाष ने रचाया एमिली शेंकल से विवाह
( जर्मन भाषा: Emilie Schenkl, ) जन्म : 26 दिसम्बर ,1910 – मृत्यु मार्च 1996)
एमिली शेंकल भारतीय संवतन्त्रता ग्राम के अग्रणी नेता सुभाष चंद्र बोस की सहयोगी (प्राइवेट सेक्रेटरी) थी जिसके साथ बाद में बोस ने ऑस्ट्रिया में भारतीय रीति-रिवाज़ से विवाह कर लिया। एमिली और बोस की एकमात्र जीवित सन्तान अनिता बोस फाफ है। जब सुभाष के भाई शरत चन्द्र बोस 1948 में वियेना गये थे तो एमिली ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया था। एमिली तो अब नहीं रहीं परन्तु उनकी पुत्री अनिता कभी कभार भारत भ्रमण के बहाने अपने पिता के परिवार जनों से मिलने कोलकत्ता आ जाती हैं ! कवि ने क्या बताया भला —

एमिली शेंकन का जन्म सन उन्नीस सौ दस मैं बताया।।
नेता सुभाष चन्द्र बोस का यो पूरी तरियां साथ निभाया।।
1
सन चालीस मैं ऑस्ट्रिया मैं जा करकै नै इलाज कराया
बोस किताब लिखी उड़ै टाइप की खातर मानस चाहया
मित्र नै एमिली शेंकन को सुभाष बोस तैं था मिलवाया।।
नेता सुभाष चन्द्र बोस का यो पूरी तरियां साथ निभाया।।
2
सुभाष बोस एमिली बीच मैं प्यार की पींघ बधण लगी
नाजी जर्मनी के सख्त कानून बात उनको खलण लगी
बॉड गास्टिन मैं दोनों नै अपना बयालीस मैं ब्याह रचाया।।
नेता सुभाष चन्द्र बोस का यो पूरी तरियां साथ निभाया।।
3
कुछ महीने साथ रहे दोनूं बोस नै भारत आना पड़ग्या
गर्भवती एमिली नै एकेले बोझ यो पूरा ठाना पड़ग्या
बेटी जन्मी एमिली नै फेर सुभाष मूंह ना देखण पाया।।
नेता सुभाष चन्द्र बोस का यो पूरी तरियां साथ निभाया।।
4
हटकै नै सुभाष चन्द्र बोस नाजी जर्मनी मैं आये भाई
चार सप्ताह की बेटी का मुँह सुभाष थे देख पाये भाई
रणबीर बेटी का नाम करण अनिता बोस था धराया।।
नेता सुभाष चन्द्र बोस का यो पूरी तरियां साथ निभाया।।
——————————

रागनी रचयिता- रणबीर दहिया
