अंबाला के केंद्रीय विद्यालय नंबर-१ में मानसिक स्वास्थ्य पर वर्कशॉप आयोजित

अंबाला के केंद्रीय विद्यालय नंबर-१ में मानसिक स्वास्थ्य पर वर्कशॉप आयोजित

अंबाला कैंट । मानसिक स्वास्थ्य माह के तहत नागरिक अस्पताल अंबाला छावनी के डॉ जोगिंदर जसरत सिंह मार्गदर्शन में केंद्रीय विद्यालय नंबर-१ में मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष कार्यशाला आयोजित की गई । इसमें शिक्षाविदों डॉ रतन सिंह ढिल्लों, प्रो. इकबाल सिंह चौहान व प्रो गुरदेव सिंह देव ने मानसिक स्वास्थ्य पर विद्यार्थियों के साथ महत्वपूर्ण संवाद रचाया।

कार्य शाला के संयोजक डॉ जोगिंदर सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों को बताया कि मानसिक जागरूकता के लिए शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ ओवर थिंकिंग से बचने, नियमित दिनचर्या में पोषक तत्वों की पूर्ति करने, किसी तरह की चिंता के समाधान के लिए माता-पिता, अभिभावकों,अध्यापकों व दोस्तों से बातचीत करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी मानसिक उलझनों,समस्याओं व जिज्ञासाओं से संबंधित प्रश्नों को लिखकर देने को कहा और सभी विद्यार्थियों को उनके प्रश्नों के सटीक उत्तर दिए। इससे पहले ग्यारहवीं कक्षा के आठ विद्यार्थियों मानसिक स्वास्थ्य पर अपने वक्तव्य प्रस्तुत किए तथा मिस संस्कृति ने इसी विषय पर भावपूर्ण कविता प्रस्तुत की जिसे सभी ने सराहा। वक्तव्य प्रस्तुत करने वाली सभी छात्राओं को पारितोषिक प्रदान किए गए ।

अंत में विद्यालय प्राचार्य अजीत कुमार यादव ने कहा कि आज के तनावपूर्ण जीवन इस प्रकार की कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के लिए उपयोगी एवं महत्वपूर्ण हैं । उन्होंने समस्याओं के समाधान के लिए भारत सरकार के सहयोग से संचालित मनोदर्पण एप के बारे में भी जानकारी दी।

Comments

Your email address will not be published.

0