पंजाब के संगठनों के दिल्ली कूच की घोषणा के चलते अंबाला में यातायात रूट में बदलाव
14 नवंबर को पंजाब के संगठन शम्भू बार्डर से एकसाथ जाएंगे
यातायात प्रभावित होने की सूरत में अम्बाला पुलिस ने जारी किया रूट डायवर्ट प्लान
पंजाब के संगठनों के सदस्य अपनी मांगों के लिए शम्भू बार्डर पर एकत्रित होकर दिल्ली कूच करेंगे। इस कौमी इन्साफ मोर्चा संगठन के आह्वान के दौरान अम्बाला से राजपुरा पंजाब मार्ग पर यातायात का आवागमन प्रभावित होने की सूरत में आम नागरिकों के लिए यातायात प्रबन्ध व रूट डायवर्ट प्रातः 05-00 बजे से निम्न प्रकार रहेगाः-
→ दिल्ली से राजपुरा, पटियाला, लुधियाना, जालन्धर, अमृतसर इत्यादि पंजाब में जाने वाले वाहन → जग्गी सिटी सेन्टर के सामने अम्बाला चण्डीगढ़ रोड पर बाई तरफ से लालड़ू होते हुए पटियाला→ लुधियाना→जालन्धर→अमृतसर जा सकते है।
→ 152-डी→ हिसार→ कैथल से अम्बाला के रास्ते शम्भू बार्डर से पंजाब जाने वाले वाहन चण्डीगढ़ के रास्ते से लालड़ू → राजपुरा→ पटियाला→ लुधियाना→जालन्धर→ अमृतसर इत्यादि जगह जा सकते है। वाहन चालक बन्द रास्तों को छोड़कर वैकल्पिक रास्तों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
अम्बाला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कौमी इन्साफ मोर्चा संगठन के सदस्यों द्वारा शम्भू बार्डर पर एकत्रित होकर दिल्ली कूच करने के दौरान बहुत जरूरी होने पर ही आप अपने घर से निकले ताकि आपकों किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना ना करना पड़े। आमजन शान्ति बनाए रखें, कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूर्ण सहयोग करें। किसी भी असहज परिस्थिति में डायल 112 पर सम्पर्क करके सहायता प्राप्त कर सकते है। Ambala Police Control Room Number 0171-2553223। समाचार सौजन्य एस.पी.सिंह
